Alwar News: प्याज की कीमतों में लगातार हो रही गिरावट से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। राजस्थान प्रदेश के अलवर जिले में नाराज किसानों ने प्याज की लगातार गिरती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन के दौरान अलवर मंडी का गेट बंद कर दिया। बता दें कि अलवर मंडी में पिछले 3-4 दिनों से प्याज के भाव में लगातार गिरावट के बाद अब भाव लगभग 1800-1900 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। जिससे किसानों को प्याज की फसल में काफी नुकसान हो रहा है।
प्याज की कीमतों में लगातार हो रही कीरत के बाद अब किसान विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान आकर्षित किसानों द्वारा अलवर मंडी का गेट बंद करने के बाद इस मामले को सुलझाने के लिए राजस्थान पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा।
किसान बोले - व्यापारी तय कर रहे भाव, हमारी नहीं हो रही है सुनवाई
किसानों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों पर प्याज के भाव तय करने का आरोप लगाया। नांगल टप्पा निवासी किसान असलम खान ने बताया कि वह शुक्रवार को प्याज के 31 कट्टे लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन उचित भाव नहीं मिले। सुबह से प्याज की बोली भी नहीं लग रही थी। किसानों की सुनवाई नहीं होने से परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापारी खुद ही प्याज के भाव तय कर रहे हैं। पहले प्याज में नमी बताकर कम दाम दिए जा रहे थे और अब फसल सुखाकर लाने के बावजूद उचित भाव नहीं मिल रहे।
ऊंटवाल निवासी शहाबुद्दीन ने बताया कि इस साल किसानों ने 8 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बीज खरीदकर प्याज की फसल की है। एक बीघा में 60 हजार रुपए से ज्यादा खर्च आया है, मंडी में प्याज के भाव कम मिल रहे हैं। प्याज व्यापारी धारा सैनी और सौरभ कालरा का कहना है शुक्रवार को प्याज के भाव 700 से 1150 रुपए प्रति मण तक रहे। फिलहाल मंडी में प्याज के 50 हजार कट्टे पड़े हैं। किसानों से भाव को लेकर बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं।


