हरियाणा सरकार कोल्ड स्टोरेज पर दे रही है करोड़ों रुपए की सब्सिडी, रेफ्रिजरेटेड वैन पर भी मिलेगा लाखों रुपए का लाभ
सरकार कोल्ड स्टोरेज और रेफ्रिजरेटेड वैन पर भारी अनुदान दे रही है। सरकार द्वारा यह योजना कृषि, बागवानी, डेयरी जैसे खराब होने वाले उत्पादों की सुरक्षा के लिए मजबूत कोल्ड-चेन व्यवस्था बनाई जा रही है। ऐसे में कोल्ड स्टोरेज के साथ-साथ ऐसे उत्पादों के सुरक्षित तरीके से परिवहन के लिए भी योजना बनाई है।
Haryana Government Cold Storage Subsidy Scheme: हरियाणा में बागवानी उत्पादों की स्टोरेज का व्यवसाय करने वालों के लिए बड़ी खबर है। क्योंकि सरकार कोल्ड स्टोरेज और रेफ्रिजरेटेड वैन पर भारी अनुदान दे रही है। सरकार द्वारा यह योजना कृषि, बागवानी, डेयरी जैसे खराब होने वाले उत्पादों की सुरक्षा के लिए मजबूत कोल्ड-चेन व्यवस्था बनाई जा रही है।
ऐसे में कोल्ड स्टोरेज के साथ-साथ ऐसे उत्पादों के सुरक्षित तरीके से परिवहन के लिए भी योजना बनाई है। इसके लिए रीफर वैन की स्थापना पर भी सब्सिडी दी जाएगी। सरकारी योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज पर 4 करोड़ और रीफर वैन पर 30 लाख रुपये तक का लाभ सरकार द्वारा दिया जाएगा।
गौरतलब है कि कृषि व बागवानी के कई सारे उत्पादों को खास तापमान पर रखना पड़ता है। ऐसा नहीं होने पर यह उत्पाद खराब होने लगते हैं। इसके लिए सरकार मजबूत कोल्ड-चेन व्यवस्था बना रही है। इसके लिए कोल्ड स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन के लिए रीफर वैन की स्थापना योजना शुरू हुई है।
इसको लेकर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा. मित कुमार अग्रवाल द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। इस नीति के तहत योजना पांच साल के लिए मान्य होगी। इसके तहत नए और वर्तमान पात्र उद्यमों को कोल्ड स्टोर, सीए रूम, एमए रूम और राइपनिंग चैंबर के लिए खर्च का 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।
वहीं सब-प्राइम, प्राइम या फोकस क्षेत्रों में अधिकतम 4 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा। हालांकि इस योजना के तहत कोर या इंटरमीडिएट क्षेत्रों के लिए ढाई करोड़ रुपये की सहायता देने का प्रावधान है। ऐसे में जो भी लोग इन योजनाओं के तहत अपनी यूनिट स्थापित करना चाहते हैं, वे सरकारी योजना के तहत लाभ ले सकते हैं।
इन वर्गों को मिलेगा 5 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ
इस योजना के तहत सरकार ने तय किया है कि अनुसूचित जाति के लोगों, महिलाओं, दिव्यांगजनों, ट्रांसजेंडर, पूर्व सैनिक, अग्निवीर के अलावा विदेशी निवेशक यदि संयुक्त उपक्रम के रूप में परियोजना शुरू करते हैं तो इस पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा। हालांकि इसमें यह सुनिश्चित किया गया है कि कुल लाभ राशि निर्धारित अधिकतम सीमा तक ही रहेगी। यह अनुदान 50-50 प्रतिशत के रूप में 2 बार दिया जाएगा।
यह है नियम
इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ नियम तय किए हैं। इसके तहत जैसे ही पात्र व्यक्ति को पहली किस्त के लिए मंजूरी पत्र जारी हो जाएगा, इसके 6 महीने के भीतर उसे आवेदन करना होगा। इसके लावा निवेशक को कम से कम 50 प्रतिशत राशि स्वयं से अंशदान और 50 प्रतिशत टर्म लोन खर्च करना होगा। वहीं इसके तहत पहली किस्त मिलने के आठ महीने के भीतर वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने पर ही दूसरी किस्त का लाभ दिया जाएगा।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत हरिभूमि (हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता को सीखा। इसके बाद अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।