Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चंडीगढ़ के कॉन्वेंट स्कूलों में एडमिशन का मौका, जनरल कैटेगरी के फार्म 9 से 22 दिसंबर तक

चंडीगढ़ के कॉन्वेंट स्कूलों में एडमिशन का मौका, जनरल कैटेगरी के फार्म 9 से 22 दिसंबर तक

Chandigarh School Admission : चंडीगढ़ के स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई। जहां पर दाखिले के लिए आवेदन की तिथि जारी कर दी गई है। चंडीगढ़ के 75 से ज्यादा प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में सेशन 2027-28 में जनरल कैटेगरी के एंट्री लेवल एडमिशन के लिए 9 दिसंबर से आवेदन शुरू होंगे।

3 से 6 साल तक के बच्चों के एडमिशन के लिए उम्र सीमा तीन लेवल में बंटी है। बच्चे की उम्र 1 अप्रैल 2027 को आधार मानकर तय होगी। यानी किस बच्चे को प्री-प्राइमरी लेवल-1, लेवल-2 या लेवल-3 में एडमिशन मिलेगा, यह उसकी डेट ऑफ बर्थ से तय होगा। जनरल कैटेगरी के पेरेंट्स 9 से 22 दिसंबर तक फ्री एडमिशन फॉर्म भर सकेंगे।

शहर के स्कूलों में 7,150 से ज्यादा सीटों पर एडमिशन होने हैं। शिक्षा विभाग के निर्देशों के मुताबिक, एंट्री लेवल एडमिशन के लिए उम्र की तीन कैटेगरी है। प्री-प्राइमरी लेवल-1 में 3 से 4 साल, लेवल-2 में 4 से 5 साल और लेवल-3 में 5 से 6 साल तक के बच्चों को एडमिशन मिलेगा।

स्कूलों को बतानी होगी सीटों व फीस की जानकारी

शहर के 4 कॉन्वेंट स्कूलों में करीब 650 और अन्य प्राइवेट स्कूलों में लगभग 6,500 सीटों पर एडमिशन होंगे। सभी स्कूलों को 7 दिसंबर तक अपनी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर सीटों की संख्या, फीस स्ट्रक्चर, उम्र सीमा, एडमिशन क्राइटेरिया, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और ड्रॉ ऑफ लॉट्स की तारीख की जानकारी देनी होगी।

स्कूलों की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सेंट जॉन्स सेक्टर-26 में यूकेजी की 160, सेंट एनीज सेक्टर-32 में नर्सरी की 160, स्ट्रॉबेरी फील्ड्स सेक्टर-26 में केजी की 160, सेक्रेड हार्ट सेक्टर-26 में नर्सरी की 140 और कार्मल कॉन्वेंट सेक्टर-9 में नर्सरी की 120 सीटें हैं। इसके अलावा डीपीएस सेक्टर-40 में नर्सरी की 100, भवन विद्यालय सेक्टर-33 में प्री-नर्सरी की 100, सेंट कबीर सेक्टर-26 में एलकेजी की 90 और गुरुकुल ग्लोबल सेक्टर-13 में नर्सरी की 54 सीटें हैं।

ईडब्ल्यूएस-डीजी के लिए ओरिजिनल सर्टिफिकेट जरूरी

आरटीई एक्ट के तहत ईडब्ल्यूएस और डीजी कैटेगरी के लिए 25% सीटें रिजर्व हैं। कुल 1,090 सीटों में 815 सीटें 57 नॉन-माइनॉरिटी और 275 सीटें माइनॉरिटी स्कूलों में हैं। एडमिशन के लिए आवेदन की रसीद मान्य नहीं होगी। पेरेंट्स के पास फॉर्म भरने की तारीख से पहले सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वैलिड ओरिजिनल आय या कैटेगरी सर्टिफिकेट होना जरूरी है।