Indian Railways Update : रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने का फैसला लिया है। रेवाड़ी के रास्ते चलने वाली 20 ट्रेनों में 49 कोचों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। इससे यात्रियों को अधिक वर्थ एवं सीटें उपलब्ध हो सकेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेनों में निम्नानुसार कोचों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 19611/19614, अजमेर अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से दो से 31 दिसंबर तक और अमृतसर से तीन दिसंबर से एक जनवरी 2027 तक एक थर्ड एसी इकोनामी श्रेणी के डिव्वे, गाड़ी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर अजमेर ट्रेन में अजमेर से दिनांक दो से 31 दिसंबर तक तथा अमृतसर से तीन दिसंबर से एक जनवरी 2027 तक एक थर्ड एसी इकोनामी श्रेणी के डिब्बे,
गाड़ी संख्या 12482/12481, श्रीगंगानगर दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन में श्रीगंगानगर से एक से 31 दिसंबर तक एवं दिल्ली से दो दिसंबर से एक जनवरी 2027 तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे, गाड़ी संख्या 22464/22463, बीकानेर दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन में बीकानेर से एक से 29 दिसंबर तक एवं दिल्ली सराय से चार दिसंबर से एक जनवरी 2027 तक एक थर्ड एसी,
एक द्वितीय शयनयान व एक साधारण श्रेणी के डिब्बों, गाड़ी संख्या 14714/14713, दिल्ली सराय-सीकर-दिल्ली सराय ट्रेन में दो दिसंबर से एक जनवरी तक एक थर्ड एसी, एक द्वितीय शयनयान व एक साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 59633/59634, रेवाड़ी रींगस रेवाड़ी ट्रेन में एक से 31 दिसंबर तक पांच साधारण श्रेणी के डिब्बों, गाड़ी संख्या रेवाड़ी-फुलेरा 19622/19621, रेवाड़ी ट्रेन में एक से 31 दिसंबर तक पांच साधारण श्रेणी के डिब्बों, गाड़ी संख्या 59630/59629, फुलेरा-जयपुर-फुलेरा ट्रेन में एक से 31 दिसंबर तक पांच साधारण श्रेणी के डिब्बों,
गाड़ी संख्या 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी भिवानी ट्रेन में दो दिसंबर से एक जनवरी 2027 तक तीन साधारण श्रेणी के डिब्बों, गाड़ी संख्या 14725/14726, भिवानी मथुरा-भिवानी ट्रेन में भिवानी से तीन दिसंबर से दो जनवरी तक एवं मथुरा से चार दिसंबर से तीन जनवरी तक तीन साधारण श्रेणी के डिब्बों, गाड़ी संख्या 14715/14716, हिसार-जयपुर-हिसार ट्रेन में हिसार से एक से 31 दिसंबर तक एवं जयपुर से चार दिसंबर से तीन जनवरी तक चार साधारण श्रेणी के डिब्बों,
गाड़ी संख्या 14734/14733, जयपुर बठिंडा-जयपुर ट्रेन में दिनांक दो दिसंबर से एक जनवरी तक चार साधारण श्रेणी के डिब्बों, गाड़ी संख्या 54704/54703, जयपुर-बठिंडा-जयपुर ट्रेन में जयपुर से तीन दिसंबर से दो जनवरी तक एवं बठिंडा से चार दिसंबर से तीन जनवरी तक चार साधारण श्रेणी के डिब्बों, गाड़ी संख्या 22471/22472,
लालगढ़-दिल्ली सराय-लालगढ़ ट्रेन में लालगढ़ से एक से 31 दिसंबर तक तथा दिल्ली सराय से तीन दिसंबर से दो जनवरी तक एक साधारण श्रेणी के डिब्बे, गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से एक से 31 दिसंबर तक तथा उदयपुर सिटी से दो दिसंबर से एक जनवरी तक एक साधारण श्रेणी के डिब्बे, गाड़ी संख्या 14803/14804, भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी ट्रेन में भगत की कोठी से एक से 31 दिसंबर तक एवं जम्मूतवी से दो दिसंबर से एक जनवरी तक एक साधारण श्रेणी के डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
इन ट्रेनों में भी बढ़ाए गए अस्थायी कोच, मिलेगी सुविधा
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12463/12464, दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से दो से 30 दिसंबर एवं जोधपुर से तीन से 31 दिसंबर तक एक थर्ड एसी, एक द्वितीय शयनयान एवं एक साधारण श्रेणी के डिब्बों, गाड़ी संख्या 19617/19618, मदार-रेवाड़ी-मदार ट्रेन में एक से 31 दिसंबर तक पांच साधारण श्रेणी के डिब्बों, गाड़ी संख्या 19620/19619, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन में एक से 31 दिसंबर तक पांच साधारण श्रेणी के डिब्बों, गाड़ी संख्या 59632/59631, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी ट्रेन में एक से 31 दिसंबर तक पांच साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत हरिभूमि (हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता को सीखा। इसके बाद अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।