Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सोयाबीन उत्पादन में बड़ा बदलाव, महाराष्ट्र में गिरावट तो राजस्थान में दोगुनी पैदावार का अनुमान

सोयाबीन उत्पादन में बड़ा बदलाव, महाराष्ट्र में गिरावट तो राजस्थान में दोगुनी पैदावार का अनुमान

Soybean Production : पिछले साल की तुलना में इस वर्ष राजस्थान, गुजरात तथा मध्य प्रदेश में सोयाबीन का उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है लेकिन महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं तेलंगाना जैसे राज्यों में उत्पादन काफी घटने की संभावना है। अकेले महाराष्ट्र में उत्पादन में इतनी जबरदस्त गिरावट आने की आशंका है कि उसकी भरपाई अन्य राज्यों का बेहतर उत्पादन नहीं कर पाएगा।

उपलब्ध आंकड़े के अनुसार देश के दूसरे सबसे प्रमुख सोयाबीन उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में इस महत्वपूर्ण तिलहन का उत्पादन 2025-26 सीजन के 48.42 लाख टन की तुलना में आधा से भी ज्यादा घटकर 2026-27 के सीजन में 21.20 लाख टन पर सिमट जाने का अनुमान लगाया गया है। यद्यपि वहां सोयाबीन का बिजाई क्षेत्र 49.98 लाख हेक्टेयर से सुधरकर 50.63 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गए लेकिन भयंकर सूखा पड़े से फसल की औसत उपज दर 968.88 किलो प्रति हेक्टेयर से घटकर 418.84 किलो प्रति हेक्टेयर रह जाने की आशंका है। दूसरी ओर सोयाबीन

का उत्पादन राजस्थान में 5.95 लाख टन से उछलकर 12.28 लाख टन तथा गुजरात में 4.78 लाख टन से सुधरकर 5.19 लाख टन पर पहुंचने की उम्मीद है। देश की मंडियों में कुल 5.45 लाख सोयाबीन की आवक हुई। मध्य प्रदेश में 3.25 लाख बोरी, महाराष्ट्र में 1.10 लाख बोरी, राजस्थान में 75000 व अन्य मंडियों में 35000

बोरी सोयाबीन आई। लूज तेल (प्रति दस किलो) :

इंदौर मूंगफली तेल 1820 से 1840, मुंबई मुंगफली तेल 1860, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1365 से 1370, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1315 से 1320, मुंबई सोया रिफाइंड 1430, मुंबई पाम तेल 1285, इंदौर पाम 1365, राजकोट तेलिया 28801