Old Superhit Song: लता मंगेशकर के जादुई आवाज में बने तीन दशक पहले ‘मेरे हाथों में' कालजयी गीत पर श्रीदेवी ने धूम मचा दी थी। इस गाने को रिलीज हुए 37 साल बीत चुके है, लेकिन यह गाना हर उम्र के लोगों के दिलों व दिमाग से नहीं निकल रहा है। लता मंगेशकर की मधुर आवाज में गाए गए इस गाने में अभिनय लाखों दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री श्रीदेवी द्वारा किया गया है।
जहां लता के शानदार आवाज के बीच में श्रीदेवी के अभिनय ने इस गाने को सदाबाहर बना दिया। इस गाने के बोल हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करते है। हर खुशी के आयोजन में महिलाएं इस गाने पर थिरकते हुए नजर आएगी। आपको बता दे कि इस गाने का बेहतरीन संगीत मशहूर जोड़ी शिव-हरी द्वारा दिया गया है।
जबकि इस गाने के बेहतरीन बोल गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे गए है। संगीत प्रेमियों का कहना है कि इस गाने के सदाबाहर बनने के पीछे लिखने, संगीत देने व गाने को आवाज देने व अभिनय तक हर कलाकार अपनी क्षेत्र का माहिर था। इसी के चलते यह इतना शानदार गाना बन पाया। मेरे हाथों में हिंदी गाना 37 वर्ष बीत जाने के बाद भी इंटरनेट पर छाया हुआ है।
सुपरहिट फिल्म चांदनी में फिल्माया गया था ‘मेरे हाथों में' गाना
80 के दौर में आई बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘चांदनी' में ‘मेरे हाथों में' गाने को फिल्माया गया था। ‘मेरे हाथों में' के अलावा इस फिल्म में शामिल दूसरे गाने भी सुपरहिट रहे थे और इस फिल्म में लता द्वारा ही गाने दिए गए है। ‘मेरे हाथों में' गाने के साथ पुरानी फिल्म के शौकनी लोग आज भी 1989 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘चांदनी' के दिवाने है।
इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ उस जमाने में सुपरस्टार ऋषि कपूर द्वारा अभिनय किया गया है। इस गाने में श्रीदेवी ने बेहतर ड्रेसअप के साथ अच्छा डांस किया है और यह लोगों को आज भी पंसद आ रहा है। इसके चलते ही यूट्यूब पर इस गाने को सुनने वालों की कमी नहीं आ रही है और गाने की आवाज को सुनते ही हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है।


