Government Holidays 2027 : वर्ष 2026 के अंतिम माह में पहुंचने के साथ ही छुट्टियों का सरकारी कैलेंडर जारी हो गया है। वर्ष 2027 के कैलेंडर में कर्मचारियों को भरपूर अवकाश मिलने वाले है और चार बार ऐसा होगा कि कर्मचारियों को लॉन्ग वीकेंड मिलने वाला है, लेकिन कर्मचारियों व स्कूली बच्चों को तीन रविवार को निराशा हाथ लगने वाली है, क्योंकि तीन बार ऐसा होगा कि रविवार को ही त्योहार है।
ऐसे में रविवार को तो सार्वजनिक अवकाश होता है, ऐसे में त्योहार की अतिरिक्त अवकाश नहीं मिलने वाला है। हिमाचल सरकार द्वारा वर्ष 2027 का छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। वर्ष 2027 में कर्मचारियों को कुल 24 राजपत्रित अवकाश घोषित किए गए हैं। वर्ष 2027 में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त और गुरु नानक जयंती 14 नवंबर को रविवार है, ऐसे में इन दो दिनों की अतिरिक्त छुट्टी नहीं मिलेगी, लेकिन सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए घोषित भाई दूज का विशेष अवकाश भी 31 अक्टूबर को रविवार को पड़ रहा है। इस तरह तीन त्योहार रविवार की भेंट चढ़ेंगे।
जनवरी में लगातार तीन दिन होगा अवकाश
हिमाचल के कर्मचारियों को जारी किए गए कैलेंडर के हिसाब से जनवरी माह में ही कर्मचारियों को लगातार तीन दिन का अवकाश मिलने वाला है। तीन दिन की छुट्टियों का पैकेज मिलने के कारण कर्मचारी इन दिनों में बाहर घूमने का मौका मिल सकता है। 24 जनवरी को रविवार के बाद 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अवकाश रहेगा।
इस साल वर्ष में चार प्रमुख अवकाश शुक्रवार को पड़ रहे हैं। 26 मार्च को गुड फ्राइडे, 18 जून को संत गुरु कबीर जयंती, 15 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और 29 अक्टूबर को दीपावली है। इन अवसरों पर शनिवार और रविवार जुड़ने से लगातार तीन दिन छुट्टी का पैकेज कर्मचारी बना सकते हैं।
17 मई को सोमवार को ईद-उल-जुहा का अवकाश होने से शनिवार और रविवार के साथ तीन दिन का अवकाश मिलेगा। छह राजपत्रित छुट्टियां शनिवार को पड़ रही हैं। इनमें गुरु रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, भगवान परशुराम जयंती, महात्मा गांधी जयंती, दशहरा और क्रिसमस शामिल हैं। इन अवसरों पर रविवार के साथ दो दिन का सप्ताहांत रहेगा।
सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए करवाचौथ और भाई दूज पर विशेष अवकाश घोषित किए हैं। करवाचौथ 18 अक्टूबर को सोमवार को है। ये छुट्टियां सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शिक्षण संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के साथ दैनिक वेतनभोगी महिलाओं को भी मिलेंगी। इसके अतिरिक्त सभी कर्मचारी प्रतिबंधित अवकाशों में से अपनी पसंद के दो अवकाश ले सकेंगे। उपायुक्तों को स्थानीय मेलों और त्योहारों के लिए दो स्थानीय छुट्टियां घोषित करने का अधिकार भी दिया गया है।
देखें छुट्टियों की सूची
महाशिवरात्रि : 6 मार्च (शनिवार)
होली : 23 मार्च (मंगलवार)
रामनवमी : 15 अप्रैल (गुरुवार)
रक्षाबंधन : 17 अगस्त (मंगलवार)
जन्माष्टमी : 25 अगस्त (बुधवार)
दशहरा : 9 अक्टूबर (शनिवार)
करवाचौथ : 18 अक्टूबर (सोमवार, महिला कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश)
दीपावली : 29 अक्टूबर (शुक्रवार)
भाई दूज : 31 अक्टूबर (रविवार, महिला कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश)