Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कुक-कम-हेल्परों के मानदेय पर शिक्षा विभाग का फैसला, अब हर माह मिलेगा इतना मानदेय

कुक-कम-हेल्परों के मानदेय पर शिक्षा विभाग का फैसला, अब हर माह मिलेगा इतना मानदेय

Mid Day Meal Scheme : सरकारी स्कूलों में बच्चों का खाना पकाने का काम करने वाली कुक कम हेल्परों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कर्मचारियों को प्रत्येक माह मानदेय का निर्धारण कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की तरफ से मानदेय देने के लिए पुरानी प्रणाली को बहाल कर दिया है। इसके कारण हजारों कुक कम हेल्परों को राहत मिलने वाली है।

हिमाचल सरकार की तरफ नई व्यवस्था को लागू करने की घोषणा कर दी है। अब इन कर्मचारियों को 55 हजार रुपये का मानदेय दिया जाता था, लेकिन अब इनको 12 माह की बजाए पहले की तरफ 10 शैक्षणिक महीनों में ही दिया जाएगा। इस निर्णय के बाद प्रत्येक कुक-कम-हेल्पर को प्रति माह 5500 रुपये मानदेय के रूप में प्राप्त होंगे।

सभी बीईईओ को जारी किया पत्र

कुक कम हेल्पर के मानदेय को लेकर हिमाचल के शिक्षा विभाग द्वारा पत्र जारी कर दिया है। इसके लिए 27 नवंबर को स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों (बीईईओ) को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। इस पत्र के माध्यम से कहा गया है कि 24 सितंबर 2026 को जारी उन पुराने निर्देशों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है,

जिनमें सालाना स्वीकृत 55 हजार रुपये की राशि को 10 के स्थान पर 12 समान मासिक किस्तों में बांटकर देने का प्रविधान किया गया था। 12 किस्तों में भुगतान होने के कारण कर्मियों को हर महीने कम राशि मिल रही थी, जिसे लेकर कर्मचारियों में रोष था।