Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

होमगार्ड्स कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, परिवार समेत मिलेगा सालाना 5 लाख तक उपचार लाभ

होमगार्ड्स कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, परिवार समेत मिलेगा सालाना 5 लाख तक उपचार लाभ

Home Guard Cashless Medical Scheme : होमगार्ड स्वयंसेवकों व अवैतनिक अधिकारियों को व उनके परिवार को सरकार द्वारा कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिया है। जहां पर होमगार्ड व उनके आश्रितों को पांच लाख रुपये तक सालाना मुफ्त में इलाज की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 'मुख्यमंत्री होमगार्ड्स कैशलेस चिकित्सा योजना' की घोषणा की गई। इस योजना से यूपी के 65 हजार होमगार्ड व उनके परिवार को इस योजना का सीधा लाभ मिलने वाला है। इस घोषणा के बाद होमगार्ड की तरफ से प्रशंसा की गई है। यूपी के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि यूपी सरकार द्वारा की की गई घोषणा के तहत प्रति परिवार को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकेंगे और इस योजना से प्रदेश के 65 हजार परिवारों को सीधा लाभ मिलने वाला है।

इसके लिए स्टेट एजेंसी फार कांप्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) के माध्यम से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राजकीय अस्पतालों और साचीज से संबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज कराया जा सकेगा।

योजना का लाभ होमगार्ड स्वयंसेवकों और अवैतनिक अधिकारियों को केवल सेवाकाल के दौरान ही मिलेगा। सेवा समाप्त होने के बाद वे इस सुविधा के पात्र नहीं होंगे।

सेवा समाप्ति के साथ ही उन्हें जारी आयुष्मान कार्ड भी निरस्त कर दिया जाएगा। इससे प्रदेश के होमगार्ड जवानों और उनके परिवारों को गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक राहत मिलेगी।