Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ट्रेन से करें रंगीले राजस्थान का टूर, देखिए पैकेज और शेड्यूल

यदि आप भी राजस्थान टूर का प्लान बना रहे हैं तो भारतीय रेलवे ने आपके लिए खास टूट तैयार कर लिया है। यह टूर 5 दिसंबर से शुरू होगा। इस टूर में रेलवे आपको एक ही बार में पूरे राजस्थान का भ्रमण करवाने की खास योजना रखता है। ऐसे में इस बार दिसंबर की छुट्टियां राजस्थान में शानदार बीतने वाली हैं। यहां आप कमाल के नजारों के साथ मनमोहक यादें साथ लेकर आ सकते हैं। साथ ही यह टूर आपको सुकून भरा माहौल देने वाला है।

Railway Tour Rajasthan
Railway Tour Rajasthan

Railway Tour Rajasthan: जब भी राजस्थान टूर का जिक्र जाता है रील्स में दिखने वाली राजस्थान के जैसलमेर की शाम को अब वहीं पहुंच कर देख सकते हैं। यदि आप भी राजस्थान टूर का प्लान बना रहे हैं तो भारतीय रेलवे ने आपके लिए खास टूट तैयार कर लिया है। यह टूर 5 दिसंबर से शुरू होगा।

इस टूर में रेलवे आपको एक ही बार में पूरे राजस्थान का भ्रमण करवाने की खास योजना रखता है। ऐसे में इस बार दिसंबर की छुट्टियां राजस्थान में शानदार बीतने वाली हैं। यहां आप कमाल के नजारों के साथ मनमोहक यादें साथ लेकर आ सकते हैं। साथ ही यह टूर आपको सुकून भरा माहौल देने वाला है।

इस टूर में विश्व प्रसिद्ध जयपुर के आलीशान महल महलों से लेकर जोधपुर के शानदार किले, और जैसलमेर के डीलक्स कैंप सब कुछ रहने वाला है। राजाओं की इस धरती की रंगीन कला किसी का भी दिल जीत लेने के लिए काफी है। यह टूर दस दिन का होने वाला है। इसके लिए रेलवे इस प्रकार योजना बनाई है कि देश के किसी भी हिस्से से लोग इसमें शामिल हो सकते हैं।

रेलवे के इस पैकेज की कीमत

इस टूर पैकेज के लिए खास व्यवस्था रहेगी। यदि आप अकेले रेलवे के इस टूर का हिस्सा बनते हैं तो इसके लिए 92,615 रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि यदि 2 लोगों के साथ यानी डबल शेयरिंग में टूर के लिए 72,050 प्रति व्यक्ति खर्च होगा। यदि यह यात्रा 3 लोगों के साथ ट्रिपल शेयरिंग में होती है तो प्रति व्यक्ति खर्च 67,840 रुपये होने वाले हैं। हालांकि इस यात्रा में 5 से 11 साल के बच्चों के लिए प्रति बच्चा बेड के साथ 59,360 रुपये देने होंगे। यह पैकेज बिना बेड के 53,250 में होगा।

पैकेज में मिलेंगी यह सुविधा

रेलवे द्वारा इस पैकेज में भुवनेश्वर से जयपुर जाने और जोधपुर से वापस आने की फ्लाइट टिकट शामिल की गई हैं। वहीं यात्रियों को सभी शहरों में 3-स्टार स्तर के होटलों में ठहराया जाएगा। साथ ही इसमें जैसलमेर के डीलक्स कैंप में ठहरने से लेकर प्रतिदिन ब्रेकफास्ट व डिनर भी दिया जाएगा। वहीं पूरी यात्रा या साइटसीन एसी बस से करवाया जाएगा। इसके साथ ही यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस पैकेज भी दिया जा रहा है।

सीमित सीटों का टूर

इस टूर के लिए रेवले ने सिर्फ 29 सीटें ही निर्धारित की है। ऐसे में इस बार दिसंबर में यदि आपका राजस्थान घूमने का प्लान है तो जल्द से जल्द यह टूर बुक कर लें। बुकिंग के लिए रेलवे की वैबसाइट irctctourism.com पर विजिट की जा सकती है। इस टूर में विशेषता यह रहेगी कि घूमने से वापसी का समय पूरे ग्रुप का समय एक ही रहेगा। साथ ही यदि कोई 75 साल से अधिक उम्र का यात्री इसमें जाता है तो परिवार से एक युवा सदस्य होना जरूरी है।