Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इस जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का नहीं मिला लाभ, 3115 लोगों को सोलर पैनल का इंतजार

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए जिला में 7398 परिवारों ने आवेदन किया है। इसके बदले अभी तक सिर्फ 4283 घरों की छतों पर ही सोलर प्लांट लगाए गए हैं। यानी 3115 परिवारों को अभी भी इसका इंतजार है। हालांकि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को नारनौल सर्कल में 7625 कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन इसमें से भी अभी तक महज 4544 कनेक्शन ही हो पाए हैं।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

Haryana News: एक ओर सरकार बिजली पर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम सूर्य घर सोलर पैनल लगा रही है। वहीं लोगों को आवेदन करने के बाद भी सोलर पैनल नहीं मिल पा रहे हैँ। इसका प्रमाण हरियाणा के महेंद्रगढ़ में देखने को मिल रहा है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए जिला में 7398 परिवारों ने आवेदन किया है। इसके बदले अभी तक सिर्फ 4283 घरों की छतों पर ही सोलर प्लांट लगाए गए हैं। यानी 3115 परिवारों को अभी भी इसका इंतजार है। हालांकि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को नारनौल सर्कल में 7625 कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन इसमें से भी अभी तक महज 4544 कनेक्शन ही हो पाए हैं।

कम समय में बड़ा लक्ष्य

हालांकि अभी भी इस चालू वित्त वर्ष के 4 महीने बचे हुए हैं, लेकिन निगम के पास 59.59 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करना बड़ी चुनौती है। क्योंकि बचे हुए चार महने के समय में 3081 कनेक्शन करने होंगे। हालांकि बिजली निगम के एसई जोगेंद्र हुड्डा दावा कर रहे हैं कि निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

लाभार्थियों तक नहीं पहुंच रहा सब्सिडी का लाभ

घरों पर सोलर पैनल लगाने में सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जाता है। ऐसे में महेंद्रगढ़ जिले में 3537 उपभोक्ताओं को केंद्र व 479 उपभोक्ताओं को राज्य सरकार से मिलने वाले अनुदान का लाभ मिला है। गौरतलब है कि सोरल पैनल लगवाने पर तीन किलोवाट या इससे अधिक क्षमता पर 78 हजार रुपये तक सब्सिडी मिलती है।