Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इस बार एसोसिएशन चुनाव का शेड्यूल जारी, उपप्रधान का पद महिला वकील के लिए किया आरक्षित

हरियाणा के इस बार एसोसिएशन चुनाव का शेड्यूल जारी, उपप्रधान का पद महिला वकील के लिए किया आरक्षित

Haryana Bar Association Election : हरियाणा में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शेड्यूल जारी होने लगे है। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही बार एसोसिशन में वकीलों में उत्साह दिखाई दे रहा है। हरियाणा के जींद की बार एसोसिएशन द्वारा चुनाव का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। फिलहाल जींद बार में कोई प्रधान नहीं है, लेकिन ऐड हॉक कमेटी द्वारा कामकाज देखा जा रहा था।

शुक्रवार को जींद बार एसोसिएशन की ऐड हॉक कमेटी की बैठक हुई। इसमें ऐड हॉक कमेटी में शामिल रामपाल राणा वकील, सत नारायण सिंह वकील, केडी नैन वकील, जय नारायण भारद्वाज वकील, मनजीत सिंह वकील ने भाग लिया। इसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि बार एसोसिएशन जींद के वार्षिक चुनाव 2026 बार कौंसिल के निर्देश व माननीय हाई कोर्ट के आदेश अनुसार व बार कौंसिल पंजाब व हरियाणा चंडीगढ़ के रूल्स 2015 के मुताबिक इलेक्शन का शेड्यूल जारी किया जाता है।

जिसके अनुसार बार एसोसिएशन जींद के प्रधान, उप-प्रधान, सचिव, सह- सचिव व खजांची के पद पर चुनाव होगा । उप-प्रधान का पद बार कौंसिल रूल्स के मुताबिक महिला वकील के लिए आरक्षित किया जाता है।

इसके अलावा यह भी प्रस्ताव भी पास किया जाता है कि शमशेर सिंह जागलान वकील को इलेक्शन 2026 का रिटर्निंग ऑफिसर (R.O) नियुक्त किया जाता है। ऐड हॉक कमेटी के सभी सदस्य, रिटर्निंग ऑफिसर शमशेर सिंह जागलान वकील को सहयोग करेंगे। बार कौंसिल पंजाब एवं हरियाणा के रूल्स 2015 की फोटो प्रति बार नोटिस बोर्ड पर व लाइब्रेरी में उपलब्ध होगी । रिटर्निंग ऑफिसर शमशेर सिंह जागलान वकील बार एसोसिएशन जींद के किसी भी मेम्बर की चुनाव प्रक्रिया में मदद ले सकता है।

जींद बार एसोसिएशन का चुनाव शेड्यूल

चंदा बार एसोसिएशन, जींद का भरने की आखिरी तारीख 30-11-2026

वोटर लिस्ट जारी करने की तारीख : 3-12-2026

वोटर लिस्ट पर ऑब्जेक्शन की तिथि : 4-12-2026

फाइनल वोटर लिस्ट जारी करने की तिथि : 5-12-2026

नॉमिनेशन भरने की तारीख 7-12-2026 व 8-12-2026

कैंडिडेट के फॉर्म की स्क्रूटिनी करने की तारीख : 9-12-2026

नॉमिनेशन वापिस लेने की तिथि : 10-12-2026

चुनाव की तिथि : 23-12-2026

चुनाव का समय : 9:00AM to 4:00PM

वोटों की गिनती उसी दिन शाम को चुनाव समय खत्म होने के बाद की जाएगी।