Safai Karamchari Recruitment : दिल्ली नगर निगम द्वारा रोजगार के नए अवसर खोलने वाली है। दिल्ली नगर निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। हालांकि सफाई कर्मचारियों की अवकाशकालीन वैकल्पिक सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी, लेकिन इस भर्ती की पूरी प्रक्रिया को पूरा की जाएगा।
नगर निगम दिल्ली द्वारा जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए 2500 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। दिल्ली के लोगों का मौका देने के लिए सरकार द्वारा नियम बनाया गया है, ताकि हरियाणा या यूपी के लोग इस भर्ती का फायदा नहीं उठा ले, इसके लिए नियम लगाया गया है कि पिछले पांच वर्षों से दिल्ली में रहने वाले लोग ही आवेदन कर सकते है। इसके अलावा जिन जोन की भर्ती निकाली गई है, वह व्यक्ति उसकी जोन में रहता हो। इसके अलावा आवेदन के लिए कोई भी शुल्क नहीं रखा जाएगा।
सफाई कर्मचारियों की भर्ती की यह रहेगी प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए महापौर ने स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए है। इसके लिए आयुक्त के अधिकारियों के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया है। इसमें एक टीम द्वारा आवेदन पत्र लिए जाएंगे, जबकि दूसरी टीम द्वारा दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जबकि तीसरी टीम द्वारा किया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी। इसके लिए उपायुक्त स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमेंशारीरिक परीक्षण की प्रक्रिया की निगरानी करेगी। भर्ती निर्धारित नियमों और पात्रता मानदंडों के आधार पर होगी।
दिल्ली सफाई कर्मचारी भर्ती में इन दस्तावेजों की जरूरत
आवेदकों को आवेदन के साथ दिल्ली में पांच वर्ष से निवास करने का प्रमाण देना होगा। इसके अलावा संबंधित जोन में निवास का प्रमाण भी प्रस्तुत करना होगा। निगम का तर्क है कि स्थानीय निवासियों की नियुक्ति होने से उन्हें अपने निर्धारित कार्यस्थल तक पहुंचने में आसानी होगी और सफाई कार्यों की नियमित निगरानी भी बेहतर तरीके से हो सकेगी।
177 कर्मचारियों की सेवाएं होंगी नियमित
प्रेस वार्ता में महापौर ने निगम कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसलों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करुणामूलक आधार पर नियुक्त 177 कर्मचारियों की सेवाएं एक अप्रैल 2004 से नियमित करने का निर्णय लिया गया है।
इसके अलावा दिवंगत निगम कर्मचारियों के 65 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की स्वीकृति दी गई है। इनकी नियुक्ति मल्टी टास्किंग स्टाफ (इंजीनियरिंग) के पद पर होगी।


