Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

असंध को 6.37 करोड़ की सौगात, सड़क और गलियों पर होगा करोड़ों का खर्च

असंध को 6.37 करोड़ की सौगात, सड़क और गलियों पर होगा करोड़ों का खर्च

Assandh Development : हरियाणा सरकार की तरफ से असंध के विकास के लिए नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। जहां पर विधायक योगेंद्र राणा नई परियोजनों का शिलान्यास किया और इन परियोजनों पर 6.37 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसके तहत असंध के वार्डों की सड़क व गलियों का निर्माण किया जाएगा।

इसके तहत वार्ड नंबर 7 में स्थित हर्ष कॉलोनी में लगभग 2.28 करोड़, खालसा कॉलोनी में 1.76 करोड़ और गणेश कालोनी में 2.08 करोड़ की राशि अलग अलग गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। सफीदों रोड़ स्थित वार्ड नंबर 14 में लगभग 25 लाख की राशि से तैयार होने वाले महाराजा अग्रसेन द्वार के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि इन विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास से शहरवासियों की काफी पुरानी मांग पूरी हुई है। इनसे आमजन को बहुत फायदा होगा। विधायक ने सम्बन्धित एजेंसी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता युक्त सामग्री का उपयोग होना चाहिए और उक्त कार्य निर्धारित समय में तैयार करे।

इस अवसर पर विधायक योगेन्द्र राणा ने कहा कि असंध विधानसभा में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य करवाना और विकास परियोजनाओं को मंजूरी दिलवाना और उन्हें धरातल पर साकार करवाना उनकी प्राथमिकता है।

विधायक ने कहा कि असंध विधानसभा में चाहे बुनियादी ढांचा हो या धार्मिक व सामाजिक कार्य, क्षेत्र के हर हिस्से में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से असंध विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है।

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और असंध विकास के नए आयाम स्थापित करे। इस दौरान वार्ड नंबर 14 में पार्षद प्रतिनिधि विजय गर्ग ने विधायक योगेंद्र राणा का स्वागत किया और अग्रसेन द्वार के निर्माण के लिए उनका आभार व्यक्त किया।