Lok Sabha Delimitation Bill : मोदी सरकार की कैबिनेट में शुक्रवार को अहम बिल की मंजूरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने नए परिसीमन बिल को मंजूरी दे दी है। नए बिल के तहत हरियाणा, राजस्थान, यूपी सहित देश के सभी राज्यों की लोकसभा सीट 50 प्रतिशत बढ़ जाएगी। इसमें सबसे ज्यादा सीटों की बढ़ोतरी यूपी में होगी।
नए परिसीमन के मुताबिक यूपी में 40 सीट बढ़ेगी, वहीं हरियाणा में पांच सीट ओर बढ़ जाएगी और इसके बाद हरियाणा में सीटों की संख्या 15 हो जाएगी। जबकि राजस्थान की बात की जाए तो वहां पर 13 सीट बढ़ेगी और राजस्थान में 15 लोकसभा सीट से बढ़कर 38 हो जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में लगभग एक घंटे चली बैठक में लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
मोदी कैबिनेट की मंजूरी के अनुसार अब लोसभा की सीट 543 से बढ़कर 815 हो जाएंगी। यानी 272 सीटें बढ़ेंगी। बढ़ाई गई सभी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं। कुल सीटों की यह संख्या अगले 25 साल तक नहीं बदलेगी। अब कैबिनेट से मिली मंजूरी के बाद इस को 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में पास कराना चाहती है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से बिल पर बहस में हिस्सा लेने की अपील की है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिल पास कराने के लिए धोखे से बहुमत जुटा रही है। हालांकि पहले भी सरकार द्वारा प्रयास किया गया था, लेकिन पहले कुछ राज्यों में सीट कम बढ़ाने का खतरा था,
लेकिन अब मोदी कैबिनेट ने सभी राज्यों में 50 प्रतिशत सीट बढ़ाने का फार्मूला लाकर इस विवाद को खत्म् कर दिया है। अब लोकसभा व राज्यसभा में मोदी सरकार इस बिल को विपक्षी पार्टियों का समर्थन जुटाने का काम किया जा रहा है। वहीं इंडिया गठबंधन की बैठक भी कल होगी और विशेष सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी।
राज्य/UT वर्तमान सीटें प्रस्तावित सीटें बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश 80 120 40
महाराष्ट्र 48 72 24
पश्चिम बंगाल 42 63 21
बिहार 40 60 20
तमिलनाडु 39 59 20
मध्य प्रदेश 29 44 15
कर्नाटक 28 42 14
गुजरात 26 39 13
आंध्र प्रदेश 25 38 13
राजस्थान 25 38 13
ओडिशा 21 32 11
केरल 20 30 10
तेलंगाना 17 26 9
असम 14 21 7
झारखंड 14 21 7
पंजाब 13 20 7
छत्तीसगढ़ 11 17 6
हरियाणा 10 15 5
जम्मू-कश्मीर 6 9 3
उत्तराखंड 5 8 3
दिल्ली 7 11 4
हिमाचल प्रदेश 4 6 2
त्रिपुरा 2 3 1
मणिपुर 2 3 1
मेघालय 2 3 1
गोवा 2 3 1
नागालैंड 1 2 1
पुडुचेरी 1 2 1
अरुणाचल प्रदेश 2 3 1
मिजोरम 1 2 1


