School Holiday: स्कूली बच्चों के लिए दिसंबर में होने वाली छुट्टियां को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। सर्दियां शुरू होने के साथ ही बच्चों को स्कूलों में पड़ने वाली छुट्टियों का इंतजार शुरू हो जाता है। ऐसे में विभिन्न राज्यों के शिक्षा विभाग द्वारा छुट्टियों का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। इस महीने में सर्दियों की छुट्टियों के साथ-साथ कई पर्व व जयंती भी आ रही है।
दिसंबर महीने में जहां सर्दियों की छुट्टियां पड़ेंगी, वहीं क्रिसमस जैसे पर्व भी पड़ रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में स्थानीय जयंती की छुट्टी रहेंगी। ऐसे में यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होती, बल्कि राज्य विशेष में छुट्टी रहती हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में होने वाली स्कूली छुट्टियां तय हो चुकी हैं।
कब कहां है छुट्टी
दिसंबर महीने की बात करें तो इसके शुरूआत से ही छुट्टी शुरू हो रही है। यानी 1 दिसंबर मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में मूलनिवासी आस्था दिवस की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 3 दिसंबर को गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व पर छुट्टी होगी।
5 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर में शेख मोहम्मद अब्दुल्ला जयंती पर अवकाश निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 5 दिसंबर को यहूदी समुदाय के पर्व हनुक्का का पहला दिन भी है। 12 दिसंबर को हनुक्का का आखिरी दिन रहेगा। जहां यहूदी समुदाय के लोग रहते हैं, वहां इसकी छुट्टी हो सकती है। 8
12 दिसंबर को ही मेघालय में पा टोगन नेंगमिंजा संगमा के शहीदी दिवस पर छुट्टी रहेगी। 18 दिसंबर को मेघालय में यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर अवकाश है। 18 दिसंबर को ही छत्तीगढ़ा में गुरु घासीदास जयंती का अवकाश है। 19 दिसंबर को गोवा, दमन और दीव में मुक्ति दिवस मनाया जाता है। 23 दिसंबर उत्तर प्रदेश राज्य में हजरत अली का जन्मदिन पर अवकाश है।
24 दिसंबर को मेघालय व मिजोरम में क्रिसमस ईव की छुट्टी है। 25 दिसंबर को हरियाणा, राजस्थान, पंजाब सहित क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में देश भर में छुट्टी होती है। हालांकि छत्तीसगढ़ राज्य में इसकी छुट्टी नहीं है। 26 दिसंबर यानी शनिवार को हरियाणा में शहीद उधम सिंह जयंती पर छुट्टी है। इसके साथ ही 27 दिसंबर को रविवार की छुट्टी होगी। 30 दिसंबर को सिक्किम में तामू लोसार पर सिक्किम में छुट्टी होगी। इसके बाद 31 दिसंबर वीरवार को नववर्ष की पूर्व संध्या मणिपुर और मिजोरम में खास आयोजन होते हैं।
सर्दियों की छुट्टियों का शेड्यूल
इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों में सर्दियों की छुट्टियों का भी शेड्यूल तय कर लिया गया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 31 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक विंटर वेकेशन घोषित किया है। राज्य में 15 दिनों की छुट्टियां होंगी।
बिहार में 25 दिसंबर से स्कूलों की छुट्टी
विंटर वेकेशन के तहत बिहार राज्य में शिक्षा विभाग द्वारा 25 दिंसबर से 31 दिसंबर तक छुट्टी रहेंगी। इन छुट्टियों में राज्य के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षाएं नहीं लगेंगी। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां सर्दियों की छुट्टियां 1 से 15 जनवरी तक होंगी।
केंद्रिय विद्यालयों छुट्टियां 23 से शीतकालीन अवकाश
साथ ही देश भर में कार्यरत केंद्रिया विद्यालयों में भी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शीतकालीन अवकाश का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कई क्षेत्रों में 23 दिसंबर से छुट्टियां शुरू होंगी और यह 11 जनवरी 2027 तक चलेंगी। हालांकि केंद्रीय विद्यालय की छुट्टियां अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम के अनुसार अलग हो सकती हैं।