Haryana IAS HCS Transfer : हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक आईएएस सहित सात प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें छह एचसीएस अधिकारी शामिल है। इसमें कुछ अधिकारियों को पहले से मौजूद कार्यभार के अतिरिक्त दूसरे विभाग दिए गए है।
इसमें आईएएस अधिकारी निखिल गजराज को हरियाणा मानवाधिकार आयोग का सचिव का अतिरिक्त चार्ज दिया है। वह फिलहाल राज्य परिवहन विभाग के महानिदेशक है, लेकिन अब वह मानवाधिकार आयोग के सचिव का काम भी देखेंगे। हरियाणा सरकार मुख्य सचिव अनुराग रश्तोगी ने आर्डर जारी करके आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू किया है।
इन प्रशानिक अधिकारियों को हुआ तबादला
आईएएस निखिल गजराज : फिलहाल राज्य परिवहन विभाग के महानिदेशक के पद पर कार्यरत है। उनको सचिव हरियाणा मानवाधिकार आयोग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
एचसीएच निशु नी : इनको अतिरिक्त परिवहन आयुक्त व आयुक्त सड़क विभाग का चार्ज दिया गया है।
एचसीएच बेलिना : फिलहाल होडल की एसडीएम है और अब उनको पलवल के सहकारी चीनी मिल प्रबंधक निदेशक का अतिरिक्त चार्ज दिया है।
एचसीएच राहुल मित्तल : वह फिलहाल हरियाणा रोडवेज हिसार में महाप्रबंधक के पद पर तैनात थे, लेकिन अब उनका तबादला करके प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल पानीपत तैनात किया है।
एचसीएच सुरेश रावेश : फिलहाल संयुक्त परिवहन आयुक्त तैनात थे, लेकिन अब उनका तबादला करके सहकारी चीनी मिली जींद के प्रबंध निदेशक तैनात किया है।
एचसीएच संजय बिश्नोई : फिलहाल राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उपसचिव के पद पर तैनात थे, लेकिन अब उनका तबादला जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, आरटीए फतेहाबाद तैनात किया है।
एचसीएच रमित यादव : फिलहाल हरियााा लोक प्रशासन संस्थान गुरुग्राम में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात है। अब उनको संयुक्त निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।



