हरियाणा में एक लाख की रिश्वत के साथ 5 कर्मचारी गिरफ्तार, ACB ने की बड़ी कार्रवाई
हरियाणा प्रदेश के फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र मे खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लिए जाने का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने खाद्य विभाग के एक इंस्पेक्टर सहित एक असिस्टेंट और तीन अन्य कर्मचारियों को कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
Haryana News: हरियाणा प्रदेश में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच कर्मचारियों को रिश्वत की सिर्फ राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्रदेश के फतेहाबाद जिले में एसीबी की टीम ने आज 27 नवंबर, शुक्रवार को इंस्पेक्टर सहित पांच कर्मचारियों को एक लाख की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार के खिलाफ रह कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने फतेहाबाद जिले के रतिया में की है ।
खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मचारी ले रहे थे रिश्वत
हरियाणा प्रदेश के फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र मे खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लिए जाने का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने खाद्य विभाग के एक इंस्पेक्टर सहित एक असिस्टेंट और तीन अन्य कर्मचारियों को कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह गिल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम पांचों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत हरिभूमि (हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता को सीखा। इसके बाद अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।