RRB Recruitment 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत 191 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां रेलवे के विभिन्न मंडलों में चीफ लॉ असिस्टेंट, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर समेत अन्य पदों पर स्थायी तौर पर की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 दिसंबर 2026 है।
आइसोलेटेड कैटेगरी, कुल पद: 191
चीफ लॉ असिस्टेंट
पद: 17
योग्यता : एलएलबी की डिग्री हो। बार में वकील के रूप में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान: 44,900 रुपये।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो।
पब्लिक प्रॉसिक्यूटर
पद: 21
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से एलएलबी की डिग्री हो। बार में अधिवक्ता के रूप में न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान: 44,900 रुपये।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 और अधिकतम 32 वर्ष से कम हो।
जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी)
पद : 79
योग्यता : हिंदी/अंग्रेजी में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। स्नातक स्तर पर अंग्रेजी/हिंदी विषय अनिवार्य रूप से पढ़ा हो। हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद का डिप्लोमा/प्रमाणपत्र हो। या अनुवाद कार्य का दो वर्ष का अनुभव हो।
सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर
पद: 08
योग्यता : किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। साथ ही जनसंपर्क/विज्ञापन/पत्रकारिता/जनसंचार में डिप्लोमा हो।
स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर
पद : 27
योग्यता: स्नातक की डिग्री हो। साथ ही श्रम/समाज कल्याण/श्रम कानून में डिप्लोमा किया हो या एमबीए हो। आयु सीमा (उपरोक्त तीन पद) न्यूनतम 18 और अधिकतम 33 वर्ष से कम हो।
साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग)
पद: 03
योग्यता : न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री हो।
वेतनमान (उपरोक्त चार पद): 35,400 रुपये।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 और अधिकतम 35 वर्ष से कम हो। लैब असिस्टेंट ग्रेड-3 (केमिस्ट एंड मेटलर्जिस्ट) पदः 36
योग्यता : भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान से 12 वीं हो।
वेतनमान: 19,900 रुपये।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो।
आयु सीमा में छूट
अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) को तीन वर्ष और दिव्यांगों
को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
500 रुपये। प्रथम चरण के सीबीटी में उपस्थित होने पर 400 रुपये की राशि बैंक शुल्क काटकर वापस कर दी जाएगी। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) के लिए 250 रुपये। प्रथम चरण के सीबीटी में उपस्थित होने पर यह राशि बैंक शुल्क काटकर वापस कर दी जाएगी। शुल्क का भुगतान केवल क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट: www.rrbapply.gov.in