Railway Special Trains : बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से दिल्ली, पंजाब और मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने पांच वन-वे विशेष ट्रेनों का संचालन किया है जो लखनऊ होकर गुजरेंगी। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। रेलवे विभाग द्वारा यह लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन किया गया है और इन ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। रेलवे विभाग ने इन ट्रेनों का संचालन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लिया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक चलकर समर्थ गुप्ता के अनुसार, दरभंगा आनंद विहार (05531) 28 नवंबर को रात 22:55 बजे दरभंगा से चलकर अगले दिन दोपहर 13:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ठहराव के बाद कानपुर व गाजियाबाद होकर रात 21:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। सहरसा-आनंदविहार (05599) 28 को रात 22:00 बजे सहरसा से चलकर 15:15 बजे लखनऊ आएगी।
अगले रात 02:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। सहरसा-अमृतसर (05595) 30 नवंबर को 13:35 बजे सहरसा से रवाना होकर सुबह 05:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां रुकने के बाद हरदोई, बरेली व दिल्ली होते हुए रात 22:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी। गोरखपुर-उधना (05017) 29 को सुबह 7:35 बजे रवाना होकर ऐशबाग होते हुए अगले दिन 11:50 बजे उधना पहुंचेगी।
छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (05055) 28 को रात 8 बजे छपरा से गोमतीनगर, ऐशबाग, होते हुए तीसरे दिन 12 बजे गंतव्य पहुंचेगी। इन ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्रियों को रेलवे की ऐप व वेबसाइट के माध्यम से आनलाइन बुकिंग की जा सकती है।


