Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

श्रीशक्ति एक्सप्रेस के करनाल ठहराव पर बढ़ी उम्मीद, ऑपरेशनल फिजिबिलिटी जांच शुरू

श्रीशक्ति एक्सप्रेस के करनाल ठहराव पर बढ़ी उम्मीद, ऑपरेशनल फिजिबिलिटी जांच शुरू

Shri Shakti Express : करनाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 22461 व 22462 श्रीशक्ति एक्सप्रेस के ठहराव की मांग एक बार फिर जोर पकड़ गई है। समस्त करनाल क्षेत्र के श्रीमाता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं रेल यात्रियों की ओर से विधायक जगमोहन आनंद को प्रार्थना पत्र सौंपा गया है। इसमें मांग की गई है कि विधायक इस मुद्दे पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत मुलाकात करें और स्वीकृति दिलवाएं।

करनाल में इस ट्रेन के ठहराव के संबंध में संबंधित निदेशालय को परिचालन व्यवहार्यता यानी आपरेशनल फिजिबिलिटी की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका मतलब यह है कि अभी ठहराव स्वीकृत नहीं हुआ है। जांच के बाद ही अंतिम निर्णय होगा।

क्यों जरूरी है ठहराव

करनाल हरियाणा का एक प्रमुख जिला मुख्यालय एवं महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में माता वैष्णो देवी के श्रद्धालु, विद्यार्थी, नौकरीपेशा कर्मचारी, व्यापारी, दुकानदार, किसान, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा अन्य यात्री रेल द्वारा आवागमन करते हैं। करनाल एवं आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर की यात्रा करते हैं।

क्या है प्रस्तावित समय

उपलब्ध समय-सारणी के अनुसार, नई दिल्ली से श्रीशक्ति एक्सप्रेस रात्रि लगभग 7:05 बजे प्रस्थान करती है। यदि यह ट्रेन लगभग रात 8:30 बजे करनाल रेलवे स्टेशन पर रुकती है, तो करनाल एवं आसपास के श्रद्धालु, व्यापारी, दुकानदार, नौकरीपेशा कर्मचारी अपने दैनिक कार्य पूरे करके और भोजन करने के बाद सुविधाजनक रूप से ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

यह ट्रेन प्रातः लगभग 5:30 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचती है। इस प्रकार श्रद्धालु सुबह कटड़ा पहुंचकर दिन के समय माता रानी के दर्शन कर सकते हैं। वापसी में ट्रेन रात लगभग 11:25 बजे कटड़ा से प्रस्थान करती है। यदि वापसी दिशा में भी करनाल में ठहराव स्वीकृत किया जाता है।