Bhiwani Mumbai Special Train : मायानगरी मुम्बई जाने वाले भिवानी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेल यातायात में हो रहे अतिरिक्त दबाव और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने भिवानी-मुम्बई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है।
अब यह ट्रेन दिसंबर के अंत तक अपनी सेवाएं देगी, जिससे सर्दियों के मौसम में यात्रा करने वाले मुसाफिरों को कंफर्म टिकट मिलना आसान होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के हवाले से बीकानेर मंडल की रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य हरीश गोस्वामी ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09001/09002 मुम्बई सेंट्रल-भिवानी-मुम्बई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के कुल 9-9 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं।
विस्तारित संचालन का विवरण
मुम्बई सेंट्रल से गाड़ी संख्या 09001 की संचालन अवधि एक से बढ़ाकर 29 दिसंबर तक नौ ट्रिप कर दी गई है।
भिवानी से गाड़ी संख्या 09002 भिवानी जंक्शन से दो से 30 दिसंबर तक कुल नौ ट्रिप के साथ चलेगी।
समय और ठहराव पहले के अनुसार ही रहेंगे।


