Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पानीपत की अहम सड़क परियोजना आगे बढ़ी, जमीन अधिग्रहण की संशोधित अधिसूचना जारी

पानीपत की अहम सड़क परियोजना आगे बढ़ी, जमीन अधिग्रहण की संशोधित अधिसूचना जारी

Land Acquisition Haryana : जीटी रोड पानीपत से बरसत रोड तक सड़क परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग/पीडब्ल्यूडी (भवन एवं मार्ग शाखा) की ओर से इस संबंध में संशोधित अधिसूचना का शुद्धिपत्र जारी किया गया है जिसमें पानीपत तहसील में तरफ इंसार की जमीन को सार्वजनिक प्रयोजन के लिए अधिग्रहित करना प्रस्तावित है।

60 दिन में दर्ज करा सकेंगे आपत्ति व अनापत्ति जमीन के अधिग्रहण से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति रखने वाले भू-स्वामी या हितवद्ध व्यक्ति अधिसूचना के राजपत्र में प्रकाशित होने की तिथि से 60 दिन के भीतर लिखित आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए भूमि अर्जन कलेक्टर की लोनिवि एवं एम शाखा, अंबाला के समक्ष आवेदन करना होगा। संबंधित अधिकारियों को जमीन में प्रवेश करने, सर्वेक्षण करने और आवश्यक जांच करने के लिए भी प्रवेश करने, सर्वेक्षण करने और आवश्यक जांच करने के लिए भी अधिकृत किया गया है। अधिकारियों के कार्यालयों में जमीन का नक्शा भी देख सकेंगे।

जमीन विवाद से जनता की तीन बड़ी परेशानियां

जमीन के मालिकाना हक और मुआवजे को लेकर अदालतों में केस चलने से सड़क निर्माण और मरम्मत के काम अटके हैं। गड्ढे और खराब हिस्से वाहन चालकों के लिए परेशानी हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कतें हैं।

पीवीआर और भैंसवाल चौक के पास सड़क के बीचोंबीच जमीन मालिकों को कब्जा दिए जाने से सड़क की उपलब्ध चौड़ाई प्रभावित हो रही है। इससे वाहनों की आवाजाही में परेशानी और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

जमीन विवाद के चलते सड़क का नया निर्माण ही नहीं, बल्कि पैचवर्क तक नहीं हो पा रहा है। ऐसे में छोटे-छोटे गड्‌ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से लगातार खराब होते जा रहे हैं। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को समय और वाहन दोनों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अधिसूचना में संबंधित भू-स्वामियों का भी विवरण

इंसार हदबस्त नंबर-12 की तीन खसरा संख्याओं की जमीन अधिग्रहण के दायरे में शामिल की गई है। इसमें खसरा नंबर 5160/1 की दो कनाल 11 मरले, खसरा नंबर 5172/1 की आठ मरले और खसरा नंबर 5173/1 की 12 मरले जमीन शामिल है। इस प्रकार कुल तीन कनाल 11 मरले भूमि सड़क परियोजना के लिए प्रस्तावित की गई है। अधिसूचना में संबंधित भू-स्वामियों और हितबद्ध व्यक्तियों के नाम व उनके हिस्सों का भी विवरण दिया गया है।

पानीपत पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सावित पानू ने बताया कि बरसत रोड पर जमीन से संबंधित चल रहे कोर्ट केस के तहत आपत्तियां दर्ज कराने के अवसर दिए गए हैं। तय दिनों में कोई आपत्ति दर्ज नहीं होती है तो आगामी कार्रवाई होगी।