Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिल्ली, पंजाब के लिए बिहार से चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें रूट और टाइमिंग

छठ पूजा के बाद लगातार ट्रेनों में भीड़ देखने को मिल रही है। वेटिंग की समस्या से लोगों को परेशानी हो रही है ऐसे में इंडियन रेलवे के द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाने का योजना बनाया गया है। स्पेशल ट्रेन चलाई जाने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। आपको बता दे की तीनों ट्रेन का ठहराव सिवान जंक्शन पर होगा जिससे दिल्ली और पंजाब जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

Indian Railway
Indian Railway

Indian Railway: दिल्ली और पंजाब का सफर और भी ज्यादा आसान होने वाला है। इंडियन रेलवे के द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाने का प्लान बनाया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार छपरा जयनगर और सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है।

छठ पूजा के बाद लगातार ट्रेनों में भीड़ देखने को मिल रही है। वेटिंग की समस्या से लोगों को परेशानी हो रही है ऐसे में इंडियन रेलवे के द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाने का योजना बनाया गया है। स्पेशल ट्रेन चलाई जाने से यात्रियों को काफी फायदा होगा।

आपको बता दे की तीनों ट्रेन का ठहराव सिवान जंक्शन पर होगा जिससे दिल्ली और पंजाब जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। रेलवे के द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 05595 सहरसा अमृतसर त्यौहार स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर को दोपहर 1:35 पर सहरसा से खुलेगी और उसी रात 10:20 पर सिवान स्टेशन पहुंचेगी।

यह ट्रेन अगले दिन 10:15 पर अमृतसर पहुंचेगी। ट्रेन में टोटल 11 कोच होंगे। त्योहार के बाद वापस दिल्ली और पंजाब लौटने वाले लोग साथ ही साथ रोजगार के सिलसिले में दिल्ली जाने वाले लोगों को इस ट्रेन के चलने से काफी फायदा होगा। इंडियन रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों को चढ़ाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुविधा देना है। वेटिंग की समस्या से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परेशानियों को खत्म करने के लिए इन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।