Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

12 घंटे की ड्यूटी के साथ की पढ़ाई, कठिन संघर्ष कर अंजलि गर्ग डॉक्टर से बनी IAS

अंजलि गर्ग ने यूपीएससी की परीक्षा पास करने के लिए उन्होंने एमबीबीएस जैसे सुनहरे करियर को छोड़ दिया। उनके मन में एक ही बात थी कि वह आईएएस ऑफिसर बनकर देश की सेवा कर सके। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने इस कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया।

IAS Anjali Garg
IAS Anjali Garg

UPSC Success Story: यूपीएससी की परीक्षा हो या यूजीसी नीट की परीक्षा हो दोनों परीक्षाओं को कठिन परीक्षाओं में शामिल किया गया है। आज हम आपको एक ऐसी लड़की की कहानी बताने वाले हैं जो पहले यूजीसी नीट जैसी कठिन परीक्षाओं को पास कर डॉक्टर बनी लेकिन उनका मन सिविल सेवा में जाने का था। लेकिन उनके लिए यूपीएससी की राह आसान नहीं थी, 12 घंटे की ड्यूटी के साथ उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी।

अंजलि गर्ग ने यूपीएससी की परीक्षा पास करने के लिए उन्होंने एमबीबीएस जैसे सुनहरे करियर को छोड़ दिया। उनके मन में एक ही बात थी कि वह आईएएस ऑफिसर बनकर देश की सेवा कर सके। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने इस कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया।

पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली है अंजलि गर्ग

अंजलि गर्ग मूल रूप से पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली है और उनकी शुरुआती शिक्षा भी यही से हुई है। स्कूल के दिनों से ही अंजलि पढ़ने में काफी अच्छी थी और 12वीं परीक्षा मे अंजलि गर्ग को 96% अंक प्राप्त हुए। अंजलि के परिवार का सिविल सेवा से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था क्योंकि वह एक बिजनेस परिवार से आती हैं।

12वीं के बाद उन्होंने नीट परीक्षा में काफी अच्छा स्कोर किया और उन्हें दिल्ली के VMMC और सफदरगंज अस्पताल से एमबीबीएस करने का मौका मिला। एमबीबीएस के तीसरे साल में अंजलि ने देखा कि चिकित्सा सेवा में भारी कमी है ऐसे में उन्हें लगा कि सिविल सेवा ही एक ऐसा मंच है जहां वह समाज की भलाई और बेहतरीन के लिए काम कर पाएंगे।

पहले प्रयास में मिली असफलता

उन्होंने जब यूपीएससी की तैयारी शुरू की तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वह मेडिकल फील्ड से थी इसलिए उन्हें बेसिक समझ के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। पहले प्रयास में कोरोना महामारी के दौरान उन्हें फैलियर का सामना करना पड़ा लेकिन दूसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली।

साल 2022 में दूसरे प्रयास में उन्हें पूरे भारत में 79वीं रैंक मिला और उन्होंने मेडिकल साइंस को अपना ऑप्शनल विषय चुना था। अंजली मेडिकल इंटर्नशिप के दौरान भी यूपीएससी की तैयारी जारी रखी थी और अस्पताल का काम के साथ अपने कोचिंग और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाकर रखी थी। अस्पताल की शिफ्ट और यूपीएससी की तैयारी के बीच कई बार अंजलि नींद भी पूरी नहीं कर पाती थी और ऐसे में एक बार उन्हें जोड़ों का दर्द और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो गया था। लेकिन अंजलि ने हार नहीं मानी और कटी मेहनत की जिसके वजह से उन्हें 2022 में सफलता मिली। अंजलि गर्ग की कहानी हमें यह शिक्षा देती है कि अपने करियर के लिए जो ईमानदार होते हैं उन्हें जरुर सफलता मिलती है।