Alwar Mandi Bhav: राजस्थान प्रदेश के अलवर जिले में सरसों के भाव में तेजी और चने में नरमी देखने को मिली है। अलवर कृषि उपज मंडी में सरसों और ऊँचा के भाव में उछाल रहा। चना, बाजरा और गेहूं के भाव में गिरावट रही। अन्य जिंसों भाव स्थिर रहे। केडलगंज व्यापारिक संचालन समिति के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि तेल की मांग के कारण सरसों के भाव में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही। उँचा के भाव भी 200 रुपए प्रति क्विंटल तक तेज रहे। आवक सुधरने से चना 100 रुपए प्रति क्विंटल सस्ता बिका। बाजरा और गेहूं के भाव में गिरावट रही।
देखिए विभिन्न फसलों के भाव
अलवर कृषि उपज मंडी मंडी में गेहूं 2825 से 2950 रुपए, जौ 3200 से 3300, बाजरा 2590 से 2850, चना 7300 से 7700, सरसों 9300 से 10100, तिल्ली 13000 से 14000, कपास 7500 से 8700, ग्वार 6000 से 7200 और उँचा के भाव 6000 से 7200 रुपए प्रति क्विंटल रहे। बता दें कि दूसरी मंडियों से प्याज की आवक होनेके कारण इस बार अलवर के प्याज की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। वहीं सरसों की कीमतों में आए रिकॉर्ड उछाल के कारण इस बार किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा है।


