Haryana Roadways: रोहतक-काहनौर रूट पर जाने वाली रोडवेज बस फिर से शुरू करने की तैयारी चल रही है। बता दें कि कंडक्टर का ट्रांसफर होने के कारण रोहतक से काहनौर के बीच चलने वाली रोडवेज बस का संचालन ठप हो गया है। बस के अचानक बंद होने से काहनौर समेत आसपास के गांवों से रोजाना शहर शहर के कॉलेज और स्कूल में पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते रोडवेज प्रशासन इस रूट पर फिर से बस का संचालन शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
रोडवेज निरीक्षक हरिराम ने बताया कि कंडक्टर के ट्रांसफर होने के कारण रूट का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है। रूट पर नए स्टाफ की व्यवस्था की जा रही है। बस जल्द ही दोबारा शुरू की जाएगी। बता दें कि सुबह के समय बस अड्डे पर छात्राओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जिससे 5 दिनों से उनकी पढ़ाई और समय सारणी दोनों प्रभावित हो रही हैं।
छात्राओं ने रोडवेज अधिकारियों से बस जल्दी शुरू करने हेतु की मांग
छात्राओं की तरफ से रोडवेज के अधिकारियों से मिलकर जल्द बस चलाने की मांग की है। काहनौर और उसके आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में छात्राएं और दैनिक यात्री रोहतक के विभिन्न कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों और बाजारों में आते हैं। यह बस सुबह के समय गांवों से यात्रियों को लेकर शहर पहुंचती थी और शाम को वापस लौटती थी। कंडक्टर के तबादले के बाद इस रूट पर वैकल्पिक स्टाफ की तुरंत व्यवस्था न हो पाने के चलते बस का संचालन रोक दिया गया। इसके कारण छात्राओं को या तो निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है या फिर अन्य रूटों की बसों में भीड़ में सफर करना पड़ रहा है।


