Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रोहतक शहर के सेक्टरों में सड़कों का होगा नवीनीकरण, 30 नवंबर तक कर सकेंगे टेंडर के लिए आवेदन

नगर निगम रोहतक ने वार्ड-12 के इन दोनों सेक्टरों के 4 प्रमुख पाकों के आसपास की सड़कों के नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिए हैं। एजेंसियों को 30 नवंबर सुबह 11 बजे तक आवेदन करने का समय दिया गया है। सड़कों की नवीनीकरण हेतु तकनीकी बिड 30 नवंबर को ही दोपहर 2:00 बजे खोली जाएंगी।

Sector Road Renewal Rohtak
Sector Road Renewal Rohtak

Rohtak News: रोहतक शहर के रहवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अगर आप भी सुबह-शाम की ताजी हवा के लिए शहर के सेक्टर-1 या सेक्टर-2 के पाकों का रुख करते हैं, या फिर रोजमर्रा के काम से इन सेक्टरों की गलियों से गुजरते हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है। सेक्टरों में लंबे समय से उखड़ी सड़कों और गड्डों की वजह से होने वाले झटकों व फिसलन से जल्द छुटकारा मिलने वाला है।

सड़कों के नवीनीकरण हेतु ऑनलाइन टेंडर हुए जारी

नगर निगम रोहतक ने वार्ड-12 के इन दोनों सेक्टरों के 4 प्रमुख पाकों के आसपास की सड़कों के नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिए हैं। एजेंसियों को 30 नवंबर सुबह 11 बजे तक आवेदन करने का समय दिया गया है। सड़कों की नवीनीकरण हेतु तकनीकी बिड 30 नवंबर को ही दोपहर 2:00 बजे खोली जाएंगी। इस प्रोजेक्ट पर नगर निगम रोहतक की ओर से 79.28 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

3 महीने के अंदर करना होगा निर्माण कार्य पूर्ण

रोहतक शहर के सेक्टर-1 और सेक्टर-2 घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र माने जाते हैं। इन सेक्टरों में हर दिन बड़ी संख्या में बुजुर्गों और महिलाओं के साथ बच्चे और नौकरीपेशा लोग पैदल व दोपहिया वाहनों से आवाजाही करते हैं। खराब सड़कों के कारण इन लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही थी। रोहतक निगम ने इस समस्या को प्राथमिकता देते हुए दो अलग-अलग टेंडर लगाए हैं और वर्क ऑर्डर मिलने के 3 महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

सत्येंद्र दुहन, कमिश्नर, नगर निगम रोहतक ने बताया कि शहर में लोगों की सुविधा के लिए सड़कों के निर्माण हेतु लगातार टेंडर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेक्टरों में पार्कों के आसपास की सभी सड़कों को बनाया जाएगा। शहर में जर्जर हालात की सड़कों सर्वे कर टेंडर लगाया गया है।