Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

संस्कृत शिक्षक भर्ती: चयनित अभ्यर्थियों ने DV और नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की

अजमेर में बेरोजगार अभ्यर्थी सहयोग संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर संस्कृत शिक्षक भर्ती-2025 के चयनित अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति में हो रही देरी पर हस्तक्षेप का आग्रह किया है।

संस्कृत शिक्षक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों द्वारा ज्ञापन सौंपते हुए
बेरोजगार अभ्यर्थी सहयोग संगठन ने संस्कृत शिक्षक भर्ती में देरी पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

संस्कृत शिक्षक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों की DV और नियुक्ति शीघ्र करवाने की मांग

मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बेरोजगार अभ्यर्थी सहयोग संगठन ने किया हस्तक्षेप का आग्रह

अजमेर। संस्कृत शिक्षक भर्ती–2025, लेवल-2 (संस्कृत एवं सामाजिक विज्ञान) के चयनित अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन (DV) एवं नियुक्ति प्रक्रिया में हो रहे विलंब को लेकर बेरोजगार अभ्यर्थी सहयोग संगठन, राजस्थान ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन भेजकर शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है।

संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार शास्त्री एवं संयोजक सूबेदार अनिल कुमार (सेवानिवृत्त) ने कहा कि परिणाम जारी होने के बाद भी अभ्यर्थी DV और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। न्यायालय में लंबित प्रकरणों के कारण यदि भर्ती प्रभावित हो रही है, तो राज्य सरकार एवं संबंधित विभाग प्रभावी और तथ्यात्मक पैरवी कर उनका शीघ्र निस्तारण करवाएं। साथ ही, न्यायालय के आदेशों एवं भर्ती नियमों के अनुरूप जिन प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है, उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

उन्होंने कहा कि भर्ती में देरी से अभ्यर्थियों में असमंजस और मानसिक तनाव बढ़ रहा है। अनेक युवा आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय परिवारों से हैं, जिनके लिए नियुक्ति में विलंब गंभीर परेशानी का कारण बन रहा है।

संगठन ने मुख्यमंत्री से संबंधित विभाग एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) को भर्ती की स्थिति की समीक्षा कर दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी करवाने तथा अभ्यर्थियों को आगामी प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी देने के निर्देश प्रदान करने का आग्रह किया है।

संस्कृत शिक्षक भर्ती: चयनित अभ्यर्थियों ने DV और नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की