Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बिहार से गुजरात जाने वालों के लिए खुशखबरी, दानापुर-अहमदाबाद वन-वे स्पेशल ट्रेन शुरू

बिहार से गुजरात जाने वालों के लिए खुशखबरी, दानापुर-अहमदाबाद वन-वे स्पेशल ट्रेन शुरू

Danapur Ahmedabad Special Train : छठ पर्व के उपरांत यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने दानापुर और अहमदाबाद के मध्य एक ट्रिप वन-वे स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 03223) चलाने का निर्णय किया है। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के बीना, विदिशा एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य तक जाएगी।

गाड़ी संख्या 03223 दानापुर अहमदाबाद वन-वे स्पेशल ट्रेन 25 नवंबर को दानापुर स्टेशन से रात 10.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन भोपाल मंडल के बीना स्टेशन पर दोपहर 3.10 बजे पहुंचकर 3.15 बजे प्रस्थान करेगी।

इसके पश्चात विदिशा स्टेशन पर शाम 4.40 बजे पहुंचकर 4.42 बजे तथा संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर शाम 5.55 बजे पहुंचकर 6 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी मुड़वारा, दमोह, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, छायापुरी एवं आणंद स्टेशनों पर भी ठहराव लेगी।

यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 6 बजे अहमदाबाद स्टेशन पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच रहेंगे, जिनमें 5 शयनयान श्रेणी, 13 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी कोच शामिल है।