IPL 2027 Mini Auction : देश में अगले साल आईपीएल का रोमांच होने वाला है, लेकिन इससे पहले आईपीएल की होने वाली आक्शन फिलहाल रोमाच बनी हुई है, क्योंकि देश के कई दिग्गत युवा प्लेयर का नाम इस बोली में शामिल होने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) 2027 की मिनी नीलामी के लिए दुनिया भर से 1220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
16 दिसंबर को गोवा में होने वाली इस नीलामी में 66 स्लॉट के लिए बोली लगेगी, जिनमें 25 विदेशी और 41 भारतीय खिलाड़ियों पर दाव लगाया जाएगा। नीलामी का मुख्य आकर्षण पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग होंगे। आर्यवीर सहवाग के रिकार्ड को देखते हुए वह पूरे विश्व में चर्चा का विषय बने हुए है और उनकी शानदार बल्लेबाजी के चलते उनके पिता वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है।
हालांकि वीरेंद्र सहवाग दिग्गज बल्लेबाज थे, लेकिन ऐसा इसलिए कह रहे है कि क्योंकि छोटी उम्र में उसके बेटे ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। ऐसे में आर्यवरी सहवाग इस बार के आईपीएल की बोली में चर्चित रहने वाले है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स के अलावा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर भी आइपीएल में वापसी की कोशिश करेंगे। इस नीलामी से पहले सभी 10 टीम फ्रेंचाइजियों ने 184 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है।
आर्यवीर का बेस प्राइस 30 लाख रुपए
हाल में संम्पन्न अंडर-19 एशिया कप में प्लेयर ऑफ द मैच बने आर्यवीर सहवाग ने भी रजिस्ट्रेशन करवाया है। आर्यवीर के अलावा एशिया कप विजेता टीम के मोहित उल्वा और काव्यान पटेल भी नीलामी में उतरेंगे। इनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए है। 939 भारतीय, 281 विदेशी खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन भारत और 281 विदेशी क्रिकेटर हैं। सूची में 170 कैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं। एसोसिएट देशों के 42 खिलाड़ियों ने भी अपना नाम दर्ज कराया है।
दिग्गजों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए
नीलामी की शुरुआती सूची में सबसे ज्यादा चर्चा बेन स्टोक्स और डेविड वॉर्नर की है। दोनों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा है। इस श्रेणी में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र और ट्रेंट बोल्ट जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। इसके
अलावा जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जेक फ्रेजर मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन और एडम मिल्ने ने भी 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन कराया है। भारतीय खिलाडियों में तेज गेंदबाज आवेश खान और दीपक चाहर भी इसी श्रेणी में हैं।


