Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बिहार से इन पांच राज्यों की बढ़ेगी कनेक्टिविटी, चलाई जाएगी 2500 से अधिक बसें

बिहार सरकार के द्वारा अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयत्न किया जा रहा है। राज्य सरकार के द्वारा झारखंड पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बस चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

BUS CONNECTIVITY BIHAR
BUS CONNECTIVITY BIHAR

Bus Connectivity Bihar: बिहार सरकार के द्वारा अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयत्न किया जा रहा है। राज्य सरकार के द्वारा झारखंड पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बस चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन राज्यों के अलग-अलग शहरों तक बस चलाई जाएगी जिससे कि परिवहन संपर्क बेहद मजबूत होगा। राज्य सरकार के द्वारा 300 अंतरराज्यीय रुटों पर बस चलाने के लिए परमिट मांगा गया है और अगर कोई बस मालिक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहता है तो 27 नवंबर से 4 नवंबर तक राज्य परिवहन प्राधिकार के कार्यालय में जाकर आवेदन जमा कर सकता है।

झारखंड के लिए सबसे ज्यादा बेसन की रिक्तियां

जानकारी के अनुसार बिहार और झारखंड के बीच सबसे ज्यादा बस चलाने की योजना बनाई गई है। दोनों राज्यों के बीच नई बसों का परमिट दिया जाना है ऐसे में इन राज्यों के बीच 458 बस पटना रांची रूट पर चलने का प्रस्ताव रखा गया है। पटना और टाटा के बीच 153 बस, पटना और देवघर के बीच 119 बस, पटना और गिरिडीह के बीच 97 बस और पटना दुमका के बीच 92 बस चलाने का प्रस्ताव रखा गया है।

ओडिशा बंगाल के लिए 350 से अधिक बस चलेंगी

बिहार से पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए कई रुटों 350से अधिक बसे चलाने की तैयारी की गई है। 240 ओडिशा के हुए पश्चिम बंगाल के लिए 130 से अधिक बसे शामिल है।

यूपी के 5 शहरो के लिए 60से ज्यादा बसे चलेंगी

यूपी के लिए बिहार से एक दर्जन से अधिक मार्ग पर 60 अधिक बसों को चलाया जाएगा। पटना वाराणसी, पटना, पटना बलिया, पटना देवरिया, बनारसी टिहरी, भभुआ चंदौली, गोरखपुर पटना और भभुआ वाराणसी जैसे रूटों पर बस चलाई जाएगी।

छत्तीसगढ़ के लिए 50 से अधिक बस चलाई जाएगी

छत्तीसगढ़ के लिए कई रुटों पर 50 से अधिक बसों को चलाने की योजना बनाई गई है। इसमें अंबिकापुर बोधगया, राजगीर जशपुर, आरा अंबिकापुर, पटना जशपुर, भागलपुर कुनकरी, आदि रूटों पर बस चलाने की योजना बनाई गई है। इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी।