Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लोगों ने उड़ाया मजाक फिर भी नहीं मानी हार, 40 की उम्र में दो बेटियों की मां बनी IAS, जानें निशा उन्नीराजन की कहानी

40 साल की उम्र में दो बेटियों की मां होने के साथ-साथ निशा जॉब भी करती थी। उन्हें कान से सुनने में परेशानी थी इसके बावजूद भी 2024 में उन्हें यूपीएससी की परीक्षा में 1000वीं रैंक हासिल हुई और सातवें प्रयास में वह आईएएस ऑफिसर बन गई। निशा उन्नी राजन ने यह साबित किया की मेहनत के सामने उम्र और हालात सिर्फ एक बहाने हैं। आईए जानते हैं निशा उन्नी राजन की कहानी।

UPSC success story
UPSC success story

IAS Success Story: जीवन में उतार-चढ़ाव आना आम बात है। कोई ऐसे लोग होते हैं जो इन उतार-चढ़ाव के बीच भी अपने सपनों को साकार कर दिखाते हैं लेकिन कुछ ऐसे लोग होते हैं जो हार मान लेते हैं। आज हम आपको निशा उन्नी राजन की कहानी बताएंगे जिनकी कहानी साबित करती है कि दिल में जुनून हो तो कोई भी सपना असंभव नहीं है।

40 साल की उम्र में दो बेटियों की मां होने के साथ-साथ निशा जॉब भी करती थी। उन्हें कान से सुनने में परेशानी थी इसके बावजूद भी 2024 में उन्हें यूपीएससी की परीक्षा में 1000वीं रैंक हासिल हुई और सातवें प्रयास में वह आईएएस ऑफिसर बन गई। निशा उन्नी राजन ने यह साबित किया की मेहनत के सामने उम्र और हालात सिर्फ एक बहाने हैं। आईए जानते हैं निशा उन्नी राजन की कहानी।

35 के उम्र में लिया यूपीएससी पास करने का फैसला

कोई ऐसे लोग हैं 30 साल की उम्र के बाद यूपीएससी की तैयारी को अलविदा कह देते हैं लेकिन निशा ने 35 के उम्र में इस कठिन परीक्षा को पास करने का फैसला किया। निशा केरल की रहने वाली है और उन्होंने बताया कि 35 की उम्र में मैं गंभीरता से यूपीएससी की परीक्षा पास करने का फैसला लिया। उनकी दो बेटियां थी बड़ी बेटी की उम्र 11 साल और छोटी बेटी की उम्र 7 साल थी। घर की जिम्मेदारियां निभाते हुए भी उन्होंने इस परीक्षा को पास करने का फैसला लिया।

निशा के सपने को साकार करने में उनके पति अरुण और उनके माता-पिता ने उनका पूरा साथ दिया। निशा को सुनने में दिक्कत थी लेकिन उन्होंने अपने इस कमजोरी को कभी भी अपने सपने के बीच नहीं आने दिया। निशा ने कोट्टायम के सब कलेक्टर रंजीत से प्रणाली क्योंकि रंजीत को भी सुनने में दिक्कत थी फिर भी वह आईएएस ऑफिसर बने थे। मीडिया से बातचीत के दौरान निशानी बताया कि मैंने सोचा अगर वह इस सपने को साकार कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं।

निशा कुछ है बार इस परीक्षा में फैलियर का सामना करना पड़ा लेकिन हर बार उन्होंने अपनी गलतियों से सीखा। निशा बताती है कि जब-जब में फेल होती थी तब मुझे लगता था कि मेरा प्रयास बेकार नहीं गया मैंने कुछ तो सीखा है। निशा की मेहनत और जिद रंग लाई साल 2024 में उन्हें सातवें प्रयास में सफलता मिल गई और उनका आईएएस ऑफिसर बनने का सपना पूरा हो गया। निशा की कहानी यह बताती है कि हमें कभी मुश्किलों से हारना नहीं चाहिए।