Sri Ganganagar Rishikesh Train Cancelled : श्रीगंगानगर, हरिद्वार और ऋषिकेश की रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को दिसंबर में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अम्बाला मंडल के यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य होने के कारण श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेलसेवा को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है। इससे धार्मिक यात्रा और अन्य कार्यों से हरिद्वार ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेलसेवा 6 से 8 दिसंबर, 10 दिसंबर और 13 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 14816 14815
ऋषिकेश-श्रीगंगानगर रेलसेवा 6 से 9 दिसंबर और 12 दिसंबर 2026 को संचालित नहीं होगी। रेलवे स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की निर्धारित तिथियों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
हरिद्वार जाने के लिए वैकल्पिक ट्रेन की मांग
श्रीगंगानगर से हरिद्वार के लिए फिलहाल कोई सीधी रेलसेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेलसेवा ही हरिद्वार और आसपास के धार्मिक स्थलों तक पहुंचने वाले यात्रियों के लिए प्रमुख विकल्प है। दिसंबर में इस ट्रेन के रद्द होने से जिले के यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ेगी। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि रद्दीकरण की अवधि में वैकल्पिक रेलगाड़ी का संचालन किया जाए, ताकि हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सके।


