Railway Under Bridge Project : रेलगाडियों के आवागमन के दौरान लंबे समय तक बंद रहने वाले समपार फाटक संख्या 24 से गुजरने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने श्रीगंगानगर सरूपसर रेलखंड पर सरूपसर और पर रोड अंडरब्रिज (आरयूबी) निर्माण मोहन नगर के बीच स्थित इस फाटक की दिशा में पहल की है।
रेलवे ने आरयूबी निर्माण को तकनीकी एवं व्यावहारिक दृष्टि से उपयुक्त माना है। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का कार्य प्रक्रियाधीन है। निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की संभावना भी उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस फाटक पर अंडरब्रिज निर्माण की मांग उठा रहे हैं।
ब्लॉक सेक्शन की लंबाई करीब 21 किलोमीटर
दरअसल, किलोमीटर 25/535 पर स्थित समपार फाटक संख्या 24 पर सडक यातायात का दबाव काफी आरयूबी निर्माण की योजना से इस समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। अंडरब्रिज बनने से सडक यातायात रेलवे ट्रैक के नीचे से गुजर सकेगा। इससे रेलगाडियों के आवागमन के दौरान भी वाहनों की अधिक है।
दूसरी ओर, इस रेलखंड के संबंधित ब्लॉक सेक्शन की लंबाई करीब 21 किलोमीटर होने के कारण रेलगाडियों के आवागमन के दौरान फाटक अपेक्षाकृत अधिक समय तक बंद रखना पड़ता है। रेलवे के निर्धारित परिचालन नियमों के तहत ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसा करना आवश्यक है। इसका सीधा असर सङक यातायात पर पड़ता है। फाटक बंद रहने से वाहन चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है और कई बार वाहनों की कतारें लग जाती हैं।
आरयूबी से समस्या का स्थायी समाधान
आरयूबी निर्माण की योजना से इस समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। अंडरब्रिज बनने से सडक यातायात रेलवे ट्रैक के नीचे से गुजर सकेगा। इससे रेलगाडियों के आवागमन के दौरान भी वाहनों की आवाजाही बाधित नहीं होगी। स्थानीय निवासियों, वाहन चालकों के साथ आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
डीपीआर तैयार होने के बाद परियोजना की आगामी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हालांकि, निर्माण की समयसीमा अभी तय नहीं हुई है। फिलहाल रेलवे की इस पहल से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से निजात मिलने की उम्मीद बंधी है।


