Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नई रेल लाइन से कोटा, झालावाड़ से भोपाल तक सफर होगा छोटा, 100 किमी घटेगी दूरी, बचेंगे 3 घंटे

नई रेल लाइन से कोटा, झालावाड़ से भोपाल तक सफर होगा छोटा, 100 किमी घटेगी दूरी, बचेंगे 3 घंटे

Ramganj Mandi Bhopal Railway Line : राजस्थान व एमपी के बीच में नई रेल लाइन शुरू होने से सफर सुपरफास्ट होने वाला है, क्योंकि इस नई रेल लाइन के बिछने से दोनों राज्यों के शहरों की दूरी लगभग 100 किलोमीटर कम होने वाली है। ऐसे में एमपी व राजस्थान के शहरों के बीच में सफर करने के लिए यात्रियों का दो से तीन घंटे का समय बचने वाला है।

रेलवे विभाग ने हाड़ौती से भोपाल जाने वाले यात्रियों का सफर जल्द आसान और छोटा होने वाला है। रामगंजमंडी भोपाल नई रेल लाइन शुरू होने पर कोटा से भोपाल की रेल दूरी करीब 100 किमी घट जाएगी। इससे यात्रियों के 2 से 3 घंटे तक बचेंगे। राजस्थान और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली 276 किमी लंबी इस परियोजना का 234 किमी हिस्सा तैयार हो चुका है। रेलवे ने अप्रैल 2027 तक पूरी लाइन चालू करने का लक्ष्य रखा है।

करीब 3,035 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना में 27 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इससे कोटा, झालावाड़, राजगढ़, सीहोर और भोपाल सहित छोटे कस्बों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा। परियोजना में चार सुरंगें, चार बड़े पुल, 34 मुख्य पुल और 171 अंडरपास भी बनाए जाने हैं।

कोटा मंडल में 145 किमी ट्रैक तैयार कोटा मंडल के 165 किमी हिस्से में 145 किमी टैंक तैयार हो चुका है। शेष 20 किमी का काम जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। भोपाल मंडल के 111 किमी हिस्से में 89 किमी काम पूरा हो चुका है। शेष काम दिसंबर 2026 तक पूरा करने की तैयारी है। इस रेल लाइन के पूरा होने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और दोनों राज्यों के बीच में व्यापारी संबंध भी बढ़ने वाला है।