Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

‘जमाना तो है नौकर बीवी का'... किशोर कुमार की आवाज व बप्पी लहरी धुन ने 80 के दशक में जमकर उड़ाया था गर्दा

‘जमाना तो है नौकर बीवी का' फिल्म के टाइटल सॉन्ग आज भी हिंदी संगीत प्रेमी इस फिल्म का सबसे बड़ा हिट गाना माना जाता है। इस फिल्म को अपनी स्टारकास्टिंग और शानदार स्टोरी के साथ-साथ इसके गीतों के लिए भी याद किया जाता है। क्योंकि फिल्म में बप्पी लहरी का संगीत काफी जीवंत रहा। इस पर अंजान के गीतों को जब किशोर कुमार, निशी कोहली और आशा भोसले की आवाज मिली तो गानों में नई जान आ गई।

Old Kishor Kumar Song:
Old Kishor Kumar Song:

Old Kishor Kumar Song: किशोर कुमार की आवाज और बप्पी लहरी के संगीत से सजे सुपरहिट गाने ‘जमाना तो है नौकर बीवी का' ने 80 के दशक में जमकर गर्दा उड़ाया था। हिंदी सिनेमा के सदाबहार सुपरहिट गानों का जिक्र आते ही किशोर कुमार के ‘जमाना तो है नौकर बीवी का' का नाम सबसे पहले आता है। किशोर कुमार ने अपने लंबे करियर में एक से बढ़कर एक सदाबहार गाना हिंदी संगीत जगत को दिया था। इन्हीं में से एक ‘जमाना तो है नौकर बीवी का' गाना है।

‘जमाना तो है नौकर बीवी का' फिल्म का टाइटल सॉन्ग माना जाता है सबसे बड़ा हिट

‘जमाना तो है नौकर बीवी का' फिल्म के टाइटल सॉन्ग आज भी हिंदी संगीत प्रेमी इस फिल्म का सबसे बड़ा हिट गाना माना जाता है। इस फिल्म को अपनी स्टारकास्टिंग और शानदार स्टोरी के साथ-साथ इसके गीतों के लिए भी याद किया जाता है। क्योंकि फिल्म में बप्पी लहरी का संगीत काफी जीवंत रहा। इस पर अंजान के गीतों को जब किशोर कुमार, निशी कोहली और आशा भोसले की आवाज मिली तो गानों में नई जान आ गई। इसके सभी पांचों गाने बेहद प्रसिद्ध हुए। इसमें पहले नंबर पर ‘जमाना तो है नौकर बीवी का' गाना रहा। इसको आवाज दी किशोर कुमार के साथ निशी कोहली ने मिलकर दी थी।

‘जमाना तो है नौकर बीवी का' फिल्म से अधिक रही इसके गानों की चर्चा

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह 1983 में रिलीज हुई “नौकर बीवी का" टाइटल सॉन्ग है। इस फिल्म ने उस समय कई स्तरों पर प्रसिद्धि पाई। इसमें गानों के साथ फिल्म की दिलचस्प कहानी और कॉमेडी लोगों ने खूब पसंद की थी। इस फिल्म की सबसे अधिक चर्चा इसके गानों के लिए होती है। इस फिल्म में जहां धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में रहे, वहीं उनके साथ रीना रॉय, राज बब्बर और अनिता राज नजर जैसी कास्ट ने फिल्म को प्रसिद्धि के शिखर तक पहुंचा दिया। उस जमाने में इस फिल्म के निर्माण पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च हुए। फिल्म के गाने इतने हिट हुए कि हर किसी की जुबान पर इसका टाइटल साेंग था।

20 साल की हीरोइन के साथ धर्मेंद्र पर फिल्माया गया था यह गाना

‘जमाना तो है नौकर बीवी का' 47 साल के धर्मेंद्र और 20 साल की अनीता राज पर फिल्माया गया था। बेशक यह फिल्म अपनी विभिन्न विशेषताओं के कारण चर्चित रही, लेकिन उस समय अनिता राज फिल्मों के साथ-साथ अपनी उम्र के लिहाज से भी काफी नई थीं। धर्मेंद्र और अनीता की जोड़ी ने उम्र की सीमा को पीछे छोड़ कर ‘जमाना तो है नौकर बीवी का' गाने के माध्यम से दर्शकों पर ऐसी छाप छोड़ी की आज भी इसका असर दिखता है।