Entertainment News : 'दिलबर' और 'ओ साकी साकी' के बाद नोरा फतेही का एक बार फिर से डांस नंबर देखने को मिलेगा। अब दर्शकों को उनका हाई एनर्जी डांस नंबर देखने को मिलेगा और उनके इस डांस नंबर को लेकर शूटिंग चल रही है। जॉन अब्राहम की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'फोर्स 3' में नोरा फतेही की भी एंट्री हो गई है। नोरा फिल्म में एक स्पेशल डांस नंबर करती नजर आएंगी।
इसके साथ ही वह करीब छह साल बाद जॉन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म में जॉन के अलावा हर्षवर्धन राणे, तान्या मानिकतला और सूर्या शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल जारी है और इसे 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने नोरा के इस गाने को बड़े स्तर पर फिल्माने की तैयारी की है। फिल्म की एक्शन और मास अपील को ध्यान में रखते हुए इसे हाई एनर्जी डांस नंबर के तौर पर तैयार किया जाएगा। नोरा को एक खास डांस नंबर के लिए चुना गया है, जिसे भव्य म्यूजिकल स्पेक्टेकल के रूप में पेश करने की योजना है। उनका हाई एनर्जी डांस नंबर तहलका मचाने वाला है और यह ओ साकी साकी की तरह लोगों के दिल व दिमाग पर राज करने वाला है।
'दिलबर' से शुरू हुई थी जॉन और नोरा की हिट जोड़ी
जॉन और नोरा इससे पहले भी कई लोकप्रिय गानों में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों की पहली चर्चित जोड़ी 2018 में फिल्म 'सत्यमेव जयते' के गाने 'दिलबर' में बनी थी। इसके बाद 2019 में 'बाटला हाउस' के 'ओ साकी साकी' और 2021 में 'सत्यमेव जयते 2' के 'कुसु कुसु' में दोनों साथ दिखे। अब कॉप ड्रामा 'फोर्स 3' में उनका नया म्यूजिकल कोलैबोरेशन देखने को मिलेगा जो उनके फैंस के लिए एक ट्रीट होगा।


