DA Hike : देशभर में अलग-अलग राज्यों में कर्मचारी का डीए व सेवानिवृत कर्मचारियों के डीआर में बढ़ोतरी की जा चुकी है। जहां केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग का गठन किया जा चुका है और अब राज्य कर्मचारी भी प्रदेश में आठवें वेतन आयोगकी चर्चा पर नजर बनाए हुए है।
इसी बीच में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिका साहा ने आठवें वेतन आयोग को लेकर बड़े संकेत दिए है। त्रिपुरा की सरकार की तरफ से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता यानी और महंगाई राहत यानी डीआर में 3% की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़कर 44 प्रतिशत हो गया है।
त्रिपुरा सरकार इस साल में कर्मचारियों के डीए में 8 प्रतिशत की बढोतरी कर चुकी है। अगर बात की जाए तो वर्ष 2022 से अब तक 36 प्रतिशत डीए की वृद्धि की है। सरकार ने कर्मचारियों के डीए के साथ मकान किराया भत्ता (HRA) को बढ़ाकर मूल वेतन का 10 प्रतिशत कर दिया है। इसमें सरकार द्वारा अधिकतम सीमा दस हजार रुपये प्रति माह निर्धारित की गई है।
सरकार द्वारा डीए व एचआरए के बारे में की गई बढ़ोतरी को 1 अक्टूबर 2026 से लागू किया है। इससे त्रिपुरा सरकार को 300 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इससे पहले अप्रैल माह में त्रिपुरा सरकार ने डीए व डीआर में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। इससे प्रदेश के 102563 कर्मचारियों और 81019 पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।
चार साल में डीए में 36 प्रतिशत
त्रिपुरा सरकार कर्मचारियों पर पूरी तरह से मेहरबान है, क्योंकि वर्ष 2022 से अब तक डीए में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर चुकी है। सीएम साहा ने कहा कि कहा कि सरकार कर्मचारियों के डीए को 36 प्रतिशत बढ़ा चुकी है। सरकार ने डीए को आठ प्रतिशत से बढ़ाकर 44 प्रतिशत कर दिया है। उनकी सरकार द्वारा केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले 63 प्रतिशत डीए के निकट लेकर आई है और सरकार का प्रयास रहेगा कि उनको केंद्र के बराबर ही डीए मिले। इतने कम समय में DA (महंगाई भत्ता) में 36% की बढ़ोतरी नहीं की है।
8वें वेतन आयोग पर सीएम ने दिए बड़े संकेत
त्रिपुरा के सीएम ने आठवें वेतन आयोग को लेकर बड़े संकेत दिए है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान वेतन संशोधन पर जोर दिया जा रहा है। आठवें वेतन को लेकर भी सरकार प्रतिबद्ध है। साहा ने कहा कि मैंने वित्त मंत्री प्रणजीत सिंहा रॉय के साथ वेतन संशोधन के मुद्दे पर चर्चा की है। केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग को लागू करने की दिशा में पहले ही कदम बढ़ा दिए हैं। इसमें राज्य सरकार भी इससे पीछे नहीं रहने वाली है।
पिछली सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत 2.25 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया था, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने जुलाई 2018 में इसे बढ़ाकर 2.57 कर दिया, जिससे कर्मचारियों के वेतन में औसतन आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई। उनकी सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के कर्मचारियों का वेतन केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर हो।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत हरिभूमि (हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता को सीखा। इसके बाद अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।