Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अब सोने की नहीं, ब्रास जूलरी की चमक का फैशन में जलवा, डिजाइनर्स दे रहे नया रूप, साड़ी से वेस्टर्न लुक तक हर जगह छा रही

अब सोने की नहीं, ब्रास जूलरी की चमक का फैशन में जलवा, डिजाइनर्स दे रहे नया रूप, साड़ी से वेस्टर्न लुक तक हर जगह छा रही

Fashion Jewellery : सोना की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव के बीच में महिलाओं के फैशन ने भी नया रंग ले लिया है। जब सोना की ज्वेलरी की जगह पर दूसरी धातुओं की ज्वेलरी ने जगह बना ली है और उनके बेहतर डिजाइन महिलाओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। जहां पर कम कीमत में अलग-अलग डिजाइन मिल रहे है।

कभी पारंपरिक गहनों तक सीमित रहने वाली पीतल की जूलरी यानी ब्रास जूलरी अब फैशन में अपनी खास जगह बना रही है। सुनहरी चमक, खूबसूरत डिजाइन और हाथों से की गई कारीगरी इसे नया आकर्षण दे रही है। डिजाइनर्स छोटे ईयररिंग्स से लेकर बड़े नेकलेस और कंगन तक बना रहे हैं।

साड़ी से लेकर वेस्टर्न कपड़ों तक

ब्रास जूलरी अलग-अलग कपड़ों के साथ पहनना बहुत आसान है। बनारसी या सिल्क साड़ी के साथ बड़े झुमके और चोकर पहनें, कॉटन कुर्ते के साथ लंबे ईयररिंग्स और व्हाइट शर्ट या ब्लैक ड्रेस के साथ कंगन या बड़ी अंगूठी पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं। अगर आप बड़े और भारी गहने पहन रही हैं, तो बाकी चीजें हल्की रखें। इससे गहने अलग से नजर आएंगे।

महिलाओं की क्यों पंसद बनी

पीतल मजबूत होने के साथ आसानी से अलग-अलग आकार में ढाला जा सकता है। इसको चमक, मैट या पुराने गहनों जैसा लुक भी दिया जा सकता है। साड़ी और कुर्ते के साथ पीतल के झुमके और नेकलेस पहनें। शर्ट, ड्रेस और टॉप के साथ बड़े कंगन और अंगूठियां पहन सकते हैं।

इस तरह रखें ख्याल

पीतल की जूलरी को लंबे समय तक नया रखने के लिए इसे पानी, परफ्यूम और क्रीम से दूर रखना ठीक रहेगा। इसलिए पहनने के बाद एक मुलायम सूखे कपड़े से साफ करके किसी अलग डिब्बे या पाउच में रखें। समय के साथ पीतल का रंग गहरा हो सकता है। यदि इसकी चमक बचाकर रखनी है, तो सही तरीके से सफाई करें। सेंसिटिव स्किन है, तो इसकी कोटिंग के बारे में भी जानकारी लें।

नया रूप से बढ़ रहा जूलरी का ट्रेंड

पीतल की जूलरी का बढ़ता ट्रेंड दिखाता है कि फैशन में अब गहनों की बनावट और कारीगरी अहम होती जा रही है। हाथों से तैयार किए ये गहने पारंपरिक कला को नया रूप दे रहे हैं। अब ब्रास जूलरी रोजमर्रा के पहनावे से बेहद खास मौकों तक तेजी से अपनी जगह बना रही है।