Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भारत की सबसे महंगी 7 सीटर इलेक्ट्रिक कारों की रेस, Denza D9, MG M9 और Toyota Vellfire में कौन है असली बादशाह

भारत की सबसे महंगी 7 सीटर इलेक्ट्रिक कारों की रेस, Denza D9, MG M9 और Toyota Vellfire में कौन है असली बादशाह

Hybrid Premium Cars : देश में कारों की नई टेक्नोलॉजी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। कंपनियों द्वारा लोगों की डिमांड के हिसाब से नए फीचर जोड़े जा रहे है। ऐसे में लग्जरी मल्टी पर्पज व्हीकल सेगमेंट में अब नई टेक्नोलॉजी भी अहम हो गई है। भारत में इस मुकाबले में तीन गाड़ियां हैं- डेंजा डी9, एमजी एम9 और टोयोटा वेलफायर। इनमें डेंजा और एमजी इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं, जबकि टोयोटा हाइब्रिड तकनीक के साथ आती है। तीनों में सात लोगों के बैठने की जगह है। लेकिन कीमत, आकार, ताकत और रेंज के मामले में इनके बीच काफी फर्क है।

डेंजा डी9 के फीचर

डेंजा डी9 इस मुकाबले में सबसे नई है। एक्स-शोरूम कीमत 90 लाख रुपए है। इलेक्ट्रिक एमपीवी है। इसमें 115.07 किलोवॉट की बैटरी है। तीनों गाड़ियों में सबसे बड़ी बैटरी है। मोटर 462 हॉर्सपावर की ताकत और 365 एनएम का टॉर्क देती है। दावा है कि एक बार चार्ज करने पर 730 किमी चल सकती है। डीसी फास्ट चार्जिंग सुविधा है और दावा है कि बैटरी 10 से 97 फीसदी तक महज 9 मिनट में चार्ज होती है। 18 इंच के पहिए हैं। इसमें सात लोग बैठ सकते हैं।

एमजी एम 9 के फीचर

एमजी एम 9 इस मुकाबले में सबसे कम कीमत वाली गाड़ी है। एक्स-शोरूम कीमत 79.94 लाख रुपए है। डेंजा डी9 से 10.06 लाख रुपए सस्ती है। इलेक्ट्रिक एमपीवी है। 90 किलोवॉट बैटरी है। इलेक्ट्रिक मोटर 245 एचपी की ताकत और 350 एनएम का टॉर्क देती है। रेंज का दावा 548 किमी है। इसमें 160 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जिंग और 11 किलोवॉट एसी चार्जिंग सुविधा है। आकार के मामले में एमजी एम 9 तीनों गाड़ियों से आगे है। इसका व्हीलबेस सबसे ज्यादा है।

टोयोटा वेलफायर के फीचर

टोयोटा वेलफायर इस मुकाबले की इकलौती पेट्रोल-हाइब्रिड गाड़ी है। कीमत 1.20 करोड़ से 1.30 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। तीनों में सबसे महंगी एमपीवी है। 2.5 लीटर का इंजन है, जो 193 एचपी की ताकत और 240 एनएम का टॉर्क देता है। ई-सीवीटी गियरबॉक्स है। दावा है कि माइलेज 19.28 किमी प्रति लीटर मिलेगा। तीनों गाड़ियों में लंबाई सबसे कम 5,005 मिमी और चौड़ाई सबसे कम 1,850 मिमी है। हालांकि, सबसे ऊंची गाडी है।