Sapna Chaudhari Song: आज के दौर में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री हर दिन नए आयाम छू रही है। इसी बीच 2 साल पहले यानी साल 2024 में रूचिका जांगीड़ की आवाज में रिलीज हुआ गाना काफी चर्चित चल रहा है। इस गाने को हरियाणा की सुपर स्टार डांसर सपना चौधरी पर फिल्माया गया है। दरअसल यह गाना मूल रूप से हरियाणवी लोकगीतों का हिस्सा है। इसमें सास-बहू की नोकझोंक को दिखाया गया है। आजकल चल रहे शादियों के सीजन में इस गाने का गर्दा उड़ा रहा है।
यूं तो हरियाणवी लोकगीतों में सास-बहू की नोकझोंक कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस गाने में सपना चौधरी ने आपस की नोकझोंक को नए अंदाज में पेश किया है। यह गाना है सपना चौधरी का...ऐसी ल्याई चुंदड़ी। बेशक यह गाना हरियाणवी संस्कृति में शदियों से चला आ रहा है, लेकिन अब इसको नए रंग में पेश किया गया है।
रुचिका जांगीड़ की शानदार आवाज के साथ सपना चौधरी के ग्लैमर्स अंदाज के कारण इस गाने ने फिर से दर्शकों का का ध्यान अपनी ओर खींचा है। क्योंकि इस गीत में सास अपनी बहू से पूछती है कि वह अपने पीहर यानी मायके से क्या- क्या लेकर आई है। इस पर बहू द्वारा वह चुनरी यानी चुंदड़ी दिखाई जाती है, जो वह मायके से लाई है और जवाब में कहती है कि मैं ऐसी ल्याई चंदड़ी।
राकेश माजरिया के गीत ने मनवाया लोहा
बेशक यह गीत 2 साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी यह दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। क्योंकि गीत के लेखक राकेश माजरिया ने इस लोकगीत को जिस नए अंदाज में पेश किया है, वह बहुत ही शानदार है। इस गीत के बोल हरियाणवी लहजे में बहुत ही कर्ण प्रिय लगते हैं इसमें राकेश माजरिया ने लिखा है कि ‘मेरी सासू बोली आज मेरे ते के लाई से पीहर तैं..मैने सारी खोल बताओ क्या लाई हूं पीहर तैं.. मैं ऐसे ल्याई चूंदड़ी'। सपना चौधरी के इस गाने पर डांस को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।


