Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आउटसोर्स कर्मचारियों को कान्ट्रैक्ट के तहत लाया जाएगा, राज्य सरकार का कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला

आउटसोर्स कर्मचारियों को कान्ट्रैक्ट के तहत लाया जाएगा, राज्य सरकार का कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला

Outsource Employees : आउटसोर्स के तहत लगे कर्मचारियों के लिए सरकार द्वारा बड़ कदम उठाया है। जहां पर कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा देने के लिए उनको आउटसोर्स से बदलकर उनको कान्ट्रैक्ट के तहत लगाया जाएगा। इसके लिए सरकार की तरफ से नियुक्ति पत्र देने शुरू कर दिए है।

पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (पीआरटीसी) के संगरूर डिपो में आयोजित विशेष समारोह के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की। वित्तमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों को सुरक्षित भविष्य, सम्मान और बेहतर सेवा शर्तें प्रदान करने के लिए दृढ़ता से काम कर रही है।

पीआरटीसी के 1719 कर्मियों को ठेके के अधीन लाने की पहल के तहत समारोह के दौरान डिपो के 104 कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। चीमा ने कहा कहा कि आउटसोर्स कर्मियों की मांग को पूरा करने के लिए कानून बनाया गया है। कानून के तहत निर्धारित 90 दिनों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब योग्य कर्मचारियों को ठेके के अधीन लाने की कार्रवाई शुरू की गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया, योग्य कर्मियों के लिए नियुक्ति पत्र तैयार किए जा रहे हैं। सेवा रिकॉर्ड की पुष्टि, मेडिकल जांच और पुलिस सत्यापन सहित सभी आवश्यक विभागीय कार्रवाइयां पूरी होने के बाद कर्मचारियों को ठेके पर नियुक्त किया जाएगा। चीमा ने कहा, 'पिछली सरकारों ने इन कर्मचारियों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया, जिसके कारण उन्हें अपने अधिकारों के लिए बार-बार धरने और हड़तालें करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

सरकार की आम आदमी क्लीनिक कर्मियों से 4 को बैठक

मांगों को लेकर 2 दिन से सरकार से बातचीत का समय मांग रहे आम आदमी क्लीनिक सांझा फ्रंट पंजाब के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया। समय न मिलने से नाराज कर्मियों ने संगरूर में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। जिस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई। हंगामे के बाद आखिरकार पंजाब सरकार हरकत भी में आ गई।

प्रशासन ने यूनियन को बैठक के लिए आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। अब यूनियन के साथ 4 दिसंबर को कैबिनेट सब कमेटी की बैठक होगी। आम आदमी क्लीनिक सांझा फ्रंट के सूबा प्रधान परमजीत सिंह बठिंडा ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों में तैनात स्टाफ नौकरी की सुरक्षा (जॉब सिक्योरिटी), वेतन वृद्धि और सरकारी विभाग में समायोजन जैसी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहा है, पर 2 से समय नहीं मिल रहा था।