Winter Train Schedule : उत्तर रेलवे की तरफ से कोहरे के चलते कई ट्रेनों के संचालन को बंद कर दिया है। रेलवे ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक विंटर शेड्यूल के तहत कई ट्रेनों को रद्द करने, फेरे घटाने और आंशिक रूप से बंद करने का फरमान जारी किया है।
रेलवे के फैसले से सबसे बड़ी गाज पंजाब से यूपी, बिहार और झारखंड जाने वाले प्रवासी कामगारों और परिवारों पर गिरी है। रेलवे ने अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जननायक और टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनों को बंद कर दिया है।
लुधियाना से गुजरने वाली प्रभावित ट्रेनों की जानकारी
टाटानगर-अमृतसर (18103): 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक रद्द।
अमृतसर-टाटानगर (18104): 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक रद्द।
पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जननायक (14617): 3 दिसंबर से 2 मार्च तक रद्द।
अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जननायक (14618): 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द।
अमृतसर-नंगल डैम (14505): 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द।
नंगल डैम-अमृतसर (14506): 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द।
लालकुआं-अमृतसर (14615) 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द।
अमृतसर-लालकुआं (14616): 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द।
ऋषिकेश-जम्मूतवी (14605) 7 दिसंबर से 1 मार्च तक रद्द।
जम्मूतवी-ऋषिकेश (14606) 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द।
कालका-कटरा (14503) 1 दिसंबर से 26 फरवरी तक रद्द।
कटरा-कालका (14504): 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द।
एक ट्रेन बंद होने से यात्रियों को आफत
जालंधर सिटी एक्सप्रेस (14681) को 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक, जालंधर सिटी नई दिल्ली एक्सप्रेस (14682) को 2 दिसंबर से 1 मार्च तक आंशिक रूप से रद्द किया है। वहीं, आगरा फोर्ट-होशियारपुर एक्सप्रेस (11905) 2 दिसंबर से 26 फरवरी तक और होशियारपुर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस (11906) 3 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी। औद्योगिक नगरी लुधियाना
से रोजाना हजारों की संख्या में कामगार और व्यापारी यूपी-बिहार व झारखंड की ओर सफर करते हैं। एक ट्रेन में औसतन 1600 से अधिक यात्री एक साथ सफर करते हैं। जननायक एक्सप्रेस के कुल 180 फेरे (90 अप और 90 डाउन) और टाटानगर एक्सप्रेस के 50 फेरे (25 अप और 25 डाउन) रद्द होने से लाखों यात्रियों के सामने सफर का संकट खड़ा हो गया है।
आधुनिक फॉग सेफ्टी डिवाइस रेलवे ने अपने फैसले के पीछे घने कोहरे में सुरक्षित रेल संचालन का हवाला दिया है। मगर शहरों के दैनिक यात्रियों और प्रवासी संगठनों का सवाल है कि जब आधुनिक फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाने के दावे किए जाते हैं, फिर भी 3 महीने तक गरीबों की ट्रेनें रोक दी हैं। दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी (14681/82) के अंबाला तक सीमित होने से लुधियाना के व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।