Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा मंत्रिमंडल में विभागों का फेरबदल, CM नायब सैनी के पास अब 14 मंत्रालय

हरियाणा मंत्रिमंडल के विभागों के कार्यभार में बदलाव, सीएम नायब सैनी के पास अब 14 मंत्रालय
हरियाणा मंत्रिमंडल के विभागों के कार्यभार में बदलाव, सीएम नायब सैनी के पास अब 14 मंत्रालय

Haryana Cabinet Reshuffle : हरियाणा के सीएम नायब सैनी की कैबिनेट के मंत्रिमंडल के विभागों कार्यभार में बदलाव किया गया है। मंत्री के कार्यभार में बदलाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि केवल एक मंत्री के विभाग के कार्यभार में कटौती की गई है। सीएम नायब सैनी ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से नागरिक उड्डयन (सिविल एविएशन) विभाग वापस ले लिया है।

इस विभाग को विपुल गोयल से वापस लेकर सीएम ने खुद अपने पास रखा गया है। अब सीएम नायब सैनी के पास 14 मंत्रालयों का कार्यभार हो गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और राज्यपाल के सचिव विजय कुमार भाविकट्टी की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

हालांकि विपुल गोयल के पास पहले तीन विभागों का कार्यभार था और अब केवल उनके पास दो विभाग रह गए है। फिलहाल वह राजस्व, आपदा प्रबंधन और शहरी स्थानीय निकाय (ULB) विभाग रह गए है। सरकार ने विभाग वापस लेने की वजह स्पष्ट नहीं की है। इस कार्यभार में बदलाव के पीछे सियासी गलियारों में इसे हिसार एयरपोर्ट पर हो रहे भारी खर्च और कम यात्रियों को लेकर उठे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। अभी तक मंत्री विपुल गाेयल का भी इस पर रिएक्शन नहीं आया है।

नायब सिंह सैनी (मुख्यमंत्री)

विभाग संख्या : 14

गृह, वित्त, संस्थागत वित्त एवं ऋण नियंत्रण, योजना, आबकारी एवं कराधान, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एवं अर्बन एस्टेट, सूचना एवं जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति, न्याय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, हाउसिंग फॉर ऑल, CID, कार्मिक एवं प्रशिक्षण, कानून एवं विधायी, नागरिक उड्यन । साथ ही अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं किए गए विभाग।

अनिल विज

विभाग संख्या : 3

ऊर्जा, परिवहन, श्रम

कृष्ण लाल पंवार

विभाग संख्या : 2

विकास एवं पंचायत, खान एवं भूविज्ञान

राव नरबीर सिंह

विभाग संख्या : 4

उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण एवं वन्यजीव, विदेश सहयोग, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण

महिपाल ढांडा

विभाग संख्या : 4

स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, अभिलेखागार, संसदीय कार्य

विपुल गोयल

विभाग संख्या : 2

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय

डॉ. अरविंद शर्मा

विभाग संख्या : 4

सहकारिता, जेल, चुनाव, विरासत एवं पर्यटन

श्याम सिंह राणा

विभाग संख्या : 3

कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन

रणबीर गंगवा

विभाग संख्या : 2

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें)

कृष्ण कुमार बेदी

विभाग संख्या : 3

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, SC एवं BC कल्याण एवं अंत्योदय (SEWA), आतिथ्य, वास्तुकला

श्रुति चौधरी

विभाग संख्या : 2

महिला एवं बाल विकास, सिंचाई एवं जल संसाधन

आरती सिंह राव

विभाग संख्या : 3

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, आयुष

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

राजेश नागर

विभाग संख्या : 2

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले; मुद्रण एवं लेखन सामग्री

गौरत गौतम

विभाग संख्या : 3

युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता, खेल, कानून एवं विधायी (अटैच्ड)