Train Cancelled Update: राजस्थान प्रदेश की ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी सूचना सामने आई है। रेलवे विभाग द्वारा सोगरिया-दानापुर-सोगरिया स्पेशल ट्रेन की 2-2 ट्रिप निरस्त कर दी गई हैं। जानकारी के अनुसार रेल प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से गाड़ी संख्या 09823/09824 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया स्पेशल की आगामी 2-2 ट्रिप निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन के निरस्त होने से राजस्थान प्रदेश के कोटा शहर की यात्रा करने वाले ट्रेन यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
पांच व 12 दिसंबर को निरस्त रहेगी सोगरिया-दानापुर पूजा स्पेशल ट्रेन
रेलवे विभाग द्वारा सोगरिया-दानापुर पूजा स्पेशल ट्रेन को निरस्त करने की सूचना जारी की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 09823 सोगरिया-दानापुर पूजा स्पेशल ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन सोगरिया से 05 एवं 12 दिसंबर 2026 को निरस्त रहेगी। इसके अलावा रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 09824 दानापुर-सोगरिया पूजा स्पेशल ट्रेन को दानापुर से 07 एवं 14 दिसंबर 2026 को निरस्त किया गया है। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर फोन कर या रेलवे की ऑफिशल वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से इस ट्रेन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


