Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिल्ली NCR में नया शहर बसाने के लिए दूसरे चरण में 140 गांवों की जमीनों का होगा अधिग्रहण, चार जिले प्रोजेक्ट में होंगे शामिल

दिल्ली एनसीआर में न्यू ग्रेटर नोएडा मास्टर प्लान 2041 को सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद दूसरे चरण में 140 नए गांवों की जमीनों का अधिग्रहण करने की तैयारी चल रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और गाजियाबाद जिले के 140 गांवों को शामिल किया जाएगा।

New City Delhi NCR
New City Delhi NCR

New City Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में नया शहर बसाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस प्रोजेक्ट के तहत दूसरे चरण में 140 गांवों की जमीनों का अधिग्रहण करने की तैयारी चल रही है। बता दें कि दिल्ली एनसीआर में न्यू ग्रेटर नोएडा मास्टर प्लान 2041 को सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद दूसरे चरण में 140 नए गांवों की जमीनों का अधिग्रहण करने की तैयारी चल रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और गाजियाबाद जिले के 140 गांवों को शामिल किया जाएगा। सरकार द्वारा अगले 15 सालों में 40 लाख तक की आबादी के अनुमान से नया शहर बसाने की तैयारी में की जा रही है।

नोएडा पार्ट 3 बसाने हेतु सर्वे का काम होना शुरू

दिल्ली एनसीआर की ग्रेटर नोएडा में नया शहर बसने हेतु नोएडा अथॉरिटी द्वारा सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। बता दें कि न्यू नोएडा को चार चरणों में बसाने की प्लानिंग पहले ही हो शुरू की जा चुकी है। नोएडा पार्ट 3 शहर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के किनारे खेकड़ा और बागपत में बसाने की तैयारी की जा रही है। न्यू नोएडा शहर को गौतम बुद्ध नगर के दादरी और बुलंदशहर की सिकंदराबाद तहसील के गांवों की लगभग 21 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल जमीन पर बनाया जाएगा। नया शहर बसाने हेतु भूमि अधिग्रहण के लिए प्रशासन द्वारा तीन नए वर्क सर्किल बनाकर दो वरिष्ठ महाप्रबंधकों को तैनात किया गया है।

नए शहर में विकसित होगी औद्योगिक की इकाइयां

दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में बसाई जा रहे नए शहर में भारी औद्योगिक क्लस्टर, ऑटोमोबाइल हब, इलेक्ट्रॉनिक और सेमीकंडक्टर जैसी औद्योगिक इकाइयां विकसित होंगी। नई शहर से विकास तो तेज रफ्तार पकड़ेगा ही, साथ ही रोजगार के भी नए अवसर को लेंगे। सरकार द्वारा तीसरे चरण में नई सिटी में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास लॉजिस्टिक्स हब और औद्योगिक गलियारे सहित बड़े कमर्शियल कंपलेक्स और ट्रेड सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इस योजना के तहत चौथे चरण में अंतरराष्ट्रीय निवेश और बड़े एंटरटेनमेंट व सार्वजनिक पार्कों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा नए शहर में मुख्य आवासीय टाउनशिप और कर्मचारियों के लिए सस्ते घरों का निर्माण किया जाएगा।