Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सस्ता सोना-चांदी भी नहीं खींच पा रहा हैं ग्राहकों को, सराफा बाजारों में नहीं दिख रही रौनक

सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार आ रही भारी गिरावट के बावजूद उम्मीद के मुताबिक ग्राहकी नहीं निकल पा रही है। बता दें कि 25 नवंबर, बुधवार को सोना साढ़े तीन हजार रुपए से अधिक टूटकर 1,24,400 रुपए प्रति दस ग्राम और जेवराती सोना 1,13,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी 10 हजार रुपए से अधिक लुढ़ककर पहली बार इस वर्ष 1,44,800 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

Gold Silver Rate
Gold Silver Rate

Gold Silver Rate: देश में लगातार सोने चांदी की कीमतों में हो रही गिरावट के बावजूद सराफा बाजारों में ग्राहकों की रौनक दिखाई नहीं दे रही है। भोपाल, रतलाम, मंदसौर, इंदौर सहित बड़े शहरों में भी इस बार शादियों का सीजन होने के बावजूद सराफा बाजार सुने पड़े हैं। राजस्थान में जयपुर शहर के सराफा कारोबारी रत्नेश सोनी ने बताया कि पिछले कई दिनों से सोने चांदी की कीमतों में गिरावट के बावजूद इस बार बाजार में ग्राहकों की कमी नजर आ रही है। वहीं हरियाणा के हिसार, सिरसा, जींद, रोहतक, कैथल और सोनीपत सहित शहरों में शादियों का सीजन होने के बाद भी सराफा बाजार में ग्राहक कम ही दिखाई दे रहे हैं।

सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार आ रही भारी गिरावट के बावजूद उम्मीद के मुताबिक ग्राहकी नहीं निकल पा रही है। बता दें कि 25 नवंबर, बुधवार को सोना साढ़े तीन हजार रुपए से अधिक टूटकर 1,24,400 रुपए प्रति दस ग्राम और जेवराती सोना 1,13,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी 10 हजार रुपए से अधिक लुढ़ककर पहली बार इस वर्ष 1,44,800 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

चमकीली धातुओं के भाव में भारी-भरकम गिरावट के बावजूद फिलहाल सिर्फ वे ही गिने चुने ग्राहक ज्वैलरी खरीदने पहुंच रहे हैं, जिन्हें तात्कालिक जरूरत है। अब भी आम खरीदार और निवेशक इस उम्मीद में हाथ रोके हुए हैं कि मंदी का यह दौर आगे भी जारी रह सकता है और भाव और नीचे आने पर ही खरीदारी का सही मौका मिलेगा।

सोना-चांदी के भाव पिछले साल से भी कम हो गए

सोने और चांदी की यह स्थिति है कि भाव पिछले साल से भी कम हो गए हैं। पिछले साल 25 नवंबर 2025 को सोने के भाव एक लाख 26 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के लगभग थे और जेवराती सोना 1.16 लाख रुपए प्रति दस ग्राम पर था। वहीं चांदी के भाव 1.60 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास थे। इस बार पिछले साल से चांदी 15,200 रुपए प्रति किलो सस्ती और सोना 2,300 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता बिक रहा है।

ऑल टाइम हाई भाव से 61,400 सस्ता हुआ सोना

ऑल टाइम हाई भाव से सोना 61,400 रुपए सस्ता तो चांदी 2 लाख 40 हजार 200 रुपए प्रति किलो सस्ती बिक रही है। सोने के रिकॉर्ड भाव 1,85,800 रुपए तो चांदी के भाव 3 लाख 85 हजार रुपए प्रति किलो रह चुके हैं। सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद इस बार लोगों में चमकीली धातु खरीदने को लेकर उत्साह नजर नहीं आ रहा है।