Dal Price Today : आपूर्ति कम रहने के साथ बेसन मिलों की मांग अच्छी रहने से चने के भाव तेज रहे। चना दाल में भी 100 रुपए क्विंटल भाव बढ़ा। दाल मिलों की कमजोर खरीदारी के चलते चालू सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में तुवर की कीमतों में नरमी का रुख रहा। आयातित तुवर के साथ-साथ देसी तुवर के भावों में भी गिरावट दर्ज की गई।
हालाकि, बर्मा में चालू सप्ताह के दौरान लेमन तुवरके दाम तेज हुए हैं, जिसके चलते आयात पड़ता महंगा हो गया है। इससे आयातित तुवर की कीमतों को सहारा मिलने की उम्मीद है। उत्पादक क्षेत्रों में नई अरहर की आवक में बढ़ोतरी मध्य दिसंबर तक जारी रहने की संभावना है। इससे घरेलू बाजार में आपूर्ति बढ़ेगी। हालांकि, उद्योग एवं सरकार के तुवर उत्पादन अनुमानों में काफी अंतर होने के कारण एक महीने के दौरान तुवर की कीमतों में बड़ी मंदी की संभावना कम है।
दाल-दलहनों की थोक कीमतें
दलहनः चना कांटा 7800 से 7900, विशाल 7750 से 7800, डंकी चना 6700 से 7300, काबुली डॉलर 9500 से 10500, रशियन 7700 से 8100, बिटकी 7400 से 7600, मसूर 5850 से 6000. तुवर महाराष्ट्र सफेद 9400 से 9600, महाराष्ट्र लाल 9700 से 9800, कर्नाटक 9900 से 10000, निमाड़ी 7500 से 8600, मूंग बेस्ट गर्मी का 8200 से 8400, बोल्ड 8300 से 8500, मोगर 5500 से 7300, उड़द बोल्ड 9200 से 9500, उड़द गर्मी का 8500 से 9200, ग्रेविटी क्लीन 9500 से 10000, हल्का 4000 से 6000 रुपए क्विंटल।
बालें: चना दाल 9100 से 9200, मीडियम 9400 से 9600, बोल्ड 10000 से 10200, मसूर दाल मीडियम 7750 से 7850, बोल्ड 7950 से 8050, तुवर दाल सवा नंबर 9500 से 9600, फूल 10400 से 10500, बेस्ट तुवर दाल 12500 से 13700, ब्रांडेड तुवर दाल 15300, मूंग दाल मीडियम 9800 से 9900, बोल्ड 10000 से 10100, मूंग मोगर 11800 से 11900, बोल्ड 12000 से 12100, उड़द दाल मीडियम 11000 से 11100, बोल्ड 11200 से 11300, उड़द मोगर 11800 से 12000, बोल्ड 12100 से 12200 रुपए।


