Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पुराने रेट पर लौटे सोना-चांदी, लंबे निवेशकों को झटका, नए खरीदारों की बल्ले-बल्ले

पुराने रेट पर लौटे सोना-चांदी, लंबे निवेशकों को झटका, नए खरीदारों की बल्ले-बल्ले

Gold Silver Rate Update : सोना व चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। कीमतों में लगातार गिरावट के चलते लंबे निवेशकों को फिलहाल बड़ा झटका लगा है और उनको फिलहाल मोटा नुकसान झेलना पड़ रहा है,लेकिन सोना व चांदी अपने पुराने रेट की तरफ लौटने पर नए खरीददारों की बल्ले-बल्ले कर दी है।

हालांकि सोना व चांदी को ऊपरी स्तर पर खरीददारी करने वाले लोगों को चिंता में डाल दिया है कि अब सोना व चांदी अब उन कीमतों पर पहुंचने में कितना समय लगेगा। काफी ऐसे निवेशक है जिन्होंने ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में सोना व चांदी में निवेश किया था, लेकिन अब कीमत उससे काफी नीचे आ चुकी है।

पिछले दो सप्ताह से अंतरराष्ट्रीय मार्केट से लेकर घरेलू मार्केट तक सोना व चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी सोना व चांदी में भारी गिरावट का सिलसिला जारी रहा है और दोनों ही धातू अपनी पुराने रेट पर लौटते हुए नजर आई। कमोडिटी मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली। यह कीमत अकेले भारतीय मार्केट में नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी देखने को मिली है।

सोना पहुंचा 1.20 लाख से नीचे, चांदी आई 1.40 से नीचे

भारतीय कमोडिटी मार्केट में सोना व चांदी की कीमतों में बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स में सोना की कीमत 117,906 रुपये तक पहुंच गई। यह कारण अमेरिका के बुधवार शाम को आए आंकड़ों के चलते गिरावट दर्ज की गई है। जिस तरीके से अंतरराष्ट्रीय व घरेलू मार्केट में गिरावट दर्ज की गई है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें ओर भी नीचे रेट आ सकते है।

वहीं भारतीय कमोडिटी मार्केट में चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। जहां पर चांदी की कीमत 136,712 रुपये के निचले स्तर को छूआ है। सोना व चांदी की कीमतों में पिछले एक साल के बाद पुराने रेट में दिखाई दिया है, क्योंकि वर्ष 2025 के बाद से सोना व चांदी लगातार ऊपरी स्तर को छू रही थी। इसके कारण आम आदमी को खरीद से सोना व चांदी बाहर हो गया था और ज्यादा रिटर्न के चलते निवेशकों की प्राथमिकता बन गई थी, लेकिन अब उन निवेशकों को भारी झटका दिया है।